scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Greater Noida: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में मिला महिला का शव, पानी की टंकी में तैर रही थी लाश, पति और सास फरार

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। जिस रात महिला की मौत हुई है उस रात भी पति- पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था और इस दौरान महिला का पति शराब के नशे में था।
Written by: न्यूज डेस्क
ग्रेटर नोएडा | Updated: May 07, 2024 15:24 IST
greater noida  गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में मिला महिला का शव  पानी की टंकी में तैर रही थी लाश  पति और सास फरार
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में महिला का शव बरामद हुआ है।
Advertisement

ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध विश्वद्यालय के हॉस्टल में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव तीसरे मंजिल पर पानी की टंकी से बरामद हुआ है। महिला का पति इसी विश्वविद्यालय में नौकरी करता है। महिला अपने पति और सास के साथ यहां रह रही थी। जानकारी के मुताबिक महिला का पति से झगड़ा था। इसके बाद से पति और सास फरार हैं। उनके कमरे में ताला लगा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि महिला ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।

मामले की जानकारी मिलते ही थाना ईकोटेक-1 की टीम, एसीपी और डीसीपी समेत एडीशनल डीसीपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। बता दें कि यूनिवर्सिटी परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वाटर है। उसी में महिला और उसका पति रहता था। महिला का पति यहां चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था।

Advertisement

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। जिस रात महिला की मौत हुई है उस रात भी पति- पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था और इस दौरान महिला का पति शराब के नशे में था। पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा महिला की हत्या उसके पति ने झगड़े के दौरान ही कर दी। महिला का शव 11 बजे के करीब बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की टंकी के अंदर मिला है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति और उसकी सास की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई। ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर शिवहरि ने कहा कि रात करीब 3 बजे महिला और उसके पति में झगड़ा हुआ था। महिला के परिजनों ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो