scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

गोली लगने पर शिकायत लेकर थाने पहुंचा चोटिल, सामने आई सच्चाई तो पुलिस ने उसे ही भेज दिया जेल

एक शख्स ने खुद को गोली मारकर थानें पहुंच गया। लेकिन पुछताछ के बाद कुछ अलग ही कहानी सामने आई।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: May 09, 2024 16:56 IST
गोली लगने पर शिकायत लेकर थाने पहुंचा चोटिल  सामने आई सच्चाई तो पुलिस ने उसे ही भेज दिया जेल
यूपी के औरैया में एक शख्स ने खुद को गोली दूसरे को फसानें के लिए मार ली।
Advertisement

साजिश रचना और दूसरों को फंसा देना ये आज के समय में बहुत सामान्य सी बात हो गई है। आए दिन इससे जुड़े मामले सामने आते रहते हैं। जैसे इस मामले को ही ले लीजिए, यूपी के औरैया में एक शख्स ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए अपने को ही गोली मार ली है। हैरानी की बात तो तब हुई जब इस पूरी घटना के बाद घायल शख्स थाने शिकायत लेकर पहुंचा। हालांकि सच्चाई सामने आते ही ये शख्स अपने ही जाल में फंस गया।

यूपी के औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के पूठा निवासी महाराज सिंह (35) का अपने ही गांव के एक अरविंद नाम के शख्स से विवाद चल रहा था। किसी मामले को लेकर अरविंद ने महाराज पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। ऐसे में बहुत दिनों से महाराज सिंह अरविंद से बदला लेने की कोशिश में लगा था कि एक दिन महाराज सिंह ने साजिश रची। महाराज सिंह ने इसको लेकर 32 बोर की एक अवैध पिस्टल खरीदा और खुद को ही गोली मार ली। गोली लगने के बाद महाराज घायल हो गया ऐसे में वो घायल अवस्था में ही पुलिस थाने पहुंच गया।

Advertisement

नजदीक से मारी थी खुद को गोली

थाने पहुंचकर महाराज सिंह ने पुलिस को बताया कि अरविंद और उसके परिवार वालों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला किया है। हालांकि जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो मामला बदलने लगा। महाराज को जो गोली लगी थी वो बहुत नजदीक से मारी गई थी ताकि उससे बहुत ज्यादा घाव ना हो।

इस तरह खुला मामला

Advertisement

जांच के दौरान घायल महावीर ने पुलिस को बताया था कि उसको गोली अरविंद और उसके बेटों ने मारी थी और ये पूरी घटना उसके आंखों के सामने ही हुआ। लेकिन पुलिस ने जब पता लगाया तो पता चला कि घटना के वक्त अरविंद का बेटा उस समय घर नहीं बल्कि दिल्ली में था। जिसके बाद महावीर पर शक और क्लियर होने लगा। जिसके बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि महाराज सिंह ने खुद को गोली मारी थी। पुलिस ने अवैध पिस्टल और कारतूस को बरामद कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने महावीर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो