scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Shiv Nadar University Murder Case: लड़की के पिता का छलका दर्द, बेटी के रिलेशनशिप में होने पर ये कहा

अनुज ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को एक वीडियो क्लिप भेजा था। जिसमें उसने कहा था कि वह स्नेहा के साथ रिलेशनशिप में था मगर अब वे साथ नहीं हैं।
Written by: jyotigupta | Edited By: Jyoti Gupta
Updated: May 19, 2023 18:25 IST
shiv nadar university murder case  लड़की के पिता का छलका दर्द  बेटी के रिलेशनशिप में होने पर ये कहा
शिव नाडर यूनिवर्सिटी में छात्रा की गोली मारकर हत्या (express)
Advertisement

शिव नाडर यूनिवर्सिटी में 21 साल की छात्रा स्नेहा चौरसिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी अनुज सिंह ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद लड़की के पिता राज कुमार चौरसिया ने कहा है कि वे विश्वविद्यालय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

वहीं अनुज के परिवार का कहना है कि वे दोनों के रिश्ते से अनजान थे। अनुज स्वस्थ था। बता दें कि अनुज ने सुसाइड करने से पहले वीडियो बनाकर कहा था कि वह ब्रेन कैंसर से पीड़ित है और इसके बारे में उसके घरवालों को जानकारी नहीं है।

Advertisement

हमारे सहयोगी द इंडिनयन एक्सप्रेस से बात करते हुए स्नेहा के पिता राज कुमार चौरसिया का कहना है कि " यूनिवर्सिटी की तरफ से मेरे पास फोन आया था कि मेरी बेटी का एक्सीडेंट हो गया है। मैं तुरंत कानपुर से निकल गया। जब मैं कॉलेज पहुंचा तो पता चला कि असल में हुआ क्या है?''

आप किसी लड़के को बंदूक लेकर कैसे घूमने दे सकते हो?

आप किसी लड़के को बंदूक लेकर कैसे घूमने दे सकते हो? सुरक्षा के इंतजाम कहां हैं? यह एक विश्वविद्यालय है। यहां छात्रों की सुरक्षा की जानी चाहिए। विश्वविद्यालय में इतने सारे गार्ड हैं औऱ एक लड़की मेरी बेटी को गोली मारने में कामयाब रहा। वह भी दो बार…आखिर सभी लोग कहां थे?

उन्होंने आगे कहा कि उनकी बेटी स्नेहा ने अनुज सिंह के बारे में कभी बात नहीं की थी। मैं उसे नहीं जानता। हमारी बेटी ने रात के करीब 12 बजे हमसे बात की थी। हम मामले की जांच करवाएंगे। हमें यह जानना है कि उसे बंदूक कैसे मिली? हम कॉलेज के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे। मेरी बेटी को मरे हुए 24 घंटे बीत चुके हैं लेकिन अभी तक मुझे उसका शव नहीं मिला है। अभी उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मैं शव को कानपुर ले जाऊंगा।

Advertisement

वहीं इस मामले में कॉलेज प्रशासन ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि हम जांच में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। फिलहाल एक कमिटी बनाई गई है जो यह पता लगी रही है कि लड़के को बंदूक कहां से मिली।

Advertisement

इस मामले में पुलिस का कहना है कि अनुज ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को रात करीब 1.20 बजे एक वीडियो क्लिप भेजा था। जिसमें उसने कहा कि वह स्नेहा के साथ रिलेशनशिप में था मगर अब वे साथ नहीं हैं। वह कह रहा था कि वह अंदर से टूट गया है। उसे किसी पर भरोसा नहीं है। उसे थर्ड स्टेज का ब्रेन कैंसर है मगर उसने अपने माता-पिता को नहीं बताया है। अनुज ने स्नेहा को सजा देने की बात कही थी और दोनों के माता-पिता से मांफी मांगी थी। हालांकि कॉलेज प्रशासन का कहना है कि उन्हें ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो