राम मंदिर के प्रथम तल पर कैसा होगा राम दरबार? वासुदेव कामत तैयार कर रहे डिजाइन
अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर में रामलला की प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कर दी है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही राम भक्तों का अपने राघव के दरबार में हाजिरी लगाने वालों की खूब भीड़ उमड़ रही है। मंदिर के विस्तार में प्रथम तल पर भगवान राम की भव्य प्रतिमा लगाई जानी है। जिसको मशहूर चित्रकार वासुदेव कामत इसकी चित्रकारी करने वाले हैं।
22 जनवरी 2024, ये तारीख राम मंदिर की भव्य प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक तारीख है। इसी दिन भगवान राम की जन्म स्थलि पर बनीं राम मंदिर में रामलला का प्राष प्रतिष्ठा किया गया। हालांकि अभी मंदिर का निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर का निर्माण कार्य जनवरी 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। पूर्ण रूप से तैयार मंदिर के गर्भगृह में रामलला रहेंगे जबकि प्रथम तल पर भगवान राम के साथ उनके माता-पिता की प्रतिमा लगनी है। वहीं भगवान के साथ ही माता सीता और चारों भाई (लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन) की प्रतिमा लगेगी। इन सभी प्रतिमाओं कि डिजाइन मशहूर चित्रकार वासुदेव कामत करने वाले हैं।
प्रथम तल पर ही होगा राम दरबार
राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष निपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार बनाया जाएगा। राम दरबार के आर्ट वर्क को बनाने का कार्य चल रहा है। वर्क के मयूरल पर काम किया जा रहा है। राम दरबार का भी कार्य वासुदेव कामत द्वारा ही किया जाना है। इसी मंदिर में प्रभु राम की लीलाओं को केंद्रित करके आम जनमानस में पहुंचाने वाले रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की भी प्रतिमा लगाई जाएगी।
लाखों भक्त कर रहें रामलला की दर्शन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम्र संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्राण प्रतिष्ठा की सभी पूजा में भाग लिया। वहीं मंदिर में राम लला के स्थापित होने के बाद से हर दिन लाखों भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं। जिसको लेकर ट्रस्ट प्रशासन ध्यान दे रहा है।