scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

लखनऊ: घर में घुसकर नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी शाहिद ने हथौड़ा से सिर में किया वार

शाहिद ने पीड़िता के सिर पर हथौड़े से वार किया और उसका शव फंदे से लटका दिया।
Written by: jyotigupta | Edited By: Jyoti Gupta
Updated: June 08, 2023 15:59 IST
लखनऊ  घर में घुसकर नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या  आरोपी शाहिद ने हथौड़ा से सिर में किया वार
प्रतीकात्मक फोटो (jansatta)
Advertisement

लखनऊ के इंदिरा नगर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक 14 साल की नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। आरोपी की पहचान शाहिद के रूप में हुई है। उसने घर में घुसकर पहले नाबालिग का रेप किया फिर हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

इस मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी शाहिद ने पीड़िता के शव को पंखे से लटका दिया। इसके बाद वह फरार हो गया था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisement

मृतका के परिजन घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। इस घटना को लव-जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना के बाद हिंगू संगठनों में आक्रोश है। वे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

घटना बुधवार दोपहर एक बजे की है। इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस को घटना की सूचना पीड़िता के पिता ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नाबालिग के पिता ने आरोपी शाहिद पर रेप और हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

आरोपी ने पहले पीड़िता से रेप किया फिर सिर में हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो उसने पीड़िता को फांसी के फंदे पर लटका दिया।

Advertisement

देश में पिछले कुछ दिनों से इस तरह की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। जिसमें लड़कियों को आरोपियों द्वारा मार दिया जा रहा है। अभी कुछ दिनों पहले दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल ने साक्षी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। उसने साक्षी पर करीब 22 वार किए थे। वहीं अब लखनऊ में घर में घुसकर नाबालिग की रेप के बाद हत्या कर दी गई। इन घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो