scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

कानपुरः इंडिगो के विमान का इंजन फेल, आठ घंटे फंसे रहे क्रिकेटर्स, यात्रियों ने किया हंगामा

खिलाड़ियों के लिए आई स्पेशल फ्लाइट ख़राब होने के कारण मुंबई से आने वाली फ्लाइट रन-वे पर लैंड नहीं हो पाई।
Written by: niteshdubey | Edited By: Nitesh Dubey
Updated: September 17, 2022 09:21 IST
कानपुरः इंडिगो के विमान का इंजन फेल  आठ घंटे फंसे रहे क्रिकेटर्स  यात्रियों ने किया हंगामा
इंडिगो विमान (प्रतीकात्मक फोटो)
Advertisement

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल इंडिगो का एक विमान कानपुर से मध्य प्रदेश के इंदौर के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन इंजन फेल होने की वजह से विमान उड़ान नहीं भर पाया। इसी विमान से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भाग ले रहे इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी भी यात्रा करने वाले थे।

स्पेशल विमान ख़राब होने के कारण करीब 8 घंटे तक खिलाड़ी एयरपोर्ट पर फंसे रहे और इसके बाद खिलाड़ियों को लखनऊ भेजा गया। वहीं विमान ख़राब होने के कारण मुंबई से आने वाली फ्लाइट रनवे पर लैंड नहीं हो पाई, जिसके कारण यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। रनवे खली न होने कारण मुंबई से आने वाली फ्लाइट करीब एक घंटे तक हवा में उड़ती रही।

Advertisement

इसके बाद इंडिगो के ख़राब विमान को रनवे से हटवाया गया और फिर मुंबई से आने वाली फ्लाइट रनवे पर लैंड हुई। मुंबई से आने वाली फ्लाइट को खिलाड़ियों के लिए रिज़र्व कर दिया गया और इसी विमान से उन्हें लखनऊ भेजा गया। बाद में खिलाड़ी लखनऊ से विमान से इंदौर के लिए रवाना हुए। इस दौरान यात्रियों ने जमकर हंगामा किया और इंडिगो के अधिकारी यात्रियों को मनाने के लिए पहुंचे।

यात्रियों ने आरोप लगाया कि उनके विमान को खिलाड़ियों के लिए रिज़र्व कर दिया गया। वहीं अधिकारियों के मनाने के बाद यात्री माने। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार कुछ यात्रियों को लखनऊ से मुंबई की फ्लाइट करवाई गई तो वहीं कुछ यात्रियों को अगले दिन का टिकट दिया गया। जिन यात्रियों का टिकट लखनऊ से किया गया था, उन्हें एक बस से रवाना कर लखनऊ भेजा गया।

Advertisement

कई पैसेंजर ऐसे भी थे जिनकी मुंबई से कनेक्टिंग फ्लाइट थी। कार्तिक शुक्ला नाम के व्यक्ति की रात 11 बजे मुंबई से दुबई की कनेक्टिंग फ्लाइट थी। वहीं कानपुर के रहने वाले दिलीप मिश्रा को चेन्नई अपने बेटे की सर्जरी के लिए जाना था। मगर फ्लाइट न उड़ पाने के कारण वह काफी परेशान दिखाई दे रहे थे।

Advertisement

बात दें कि रात को खिलाड़ियों की फ्लाइट लखनऊ से इंदौर के लिए उड़ान भरी। शनिवार को इन खिलाड़ियों का मैच है, जबकि शुक्रवार देर रात ही खिलाड़ी होटल पहुंचे हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो