scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

आज से देश में हो रहे बड़े बदलाव, LPG के दाम से लेकर UPI पेमेंट और सिम तक… जानिए क्या पड़ेगा असर

नए साल 2024 से देश के कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव हो रहे हैं। जो 1 जनवरी 2024 से ही लागू हो जाएंगे। ये बदलाव LPG के दाम से लेकर यूपीआई पेमेंट से जुड़े हुए हैं। दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG के दाम कर कर दिए हैं।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Jyoti Gupta
नई दिल्ली | Updated: January 01, 2024 12:33 IST
आज से देश में हो रहे बड़े बदलाव  lpg के दाम से लेकर upi पेमेंट और सिम तक… जानिए क्या पड़ेगा असर
LPG Cylinder Price Today: एलपीजी के दाम हुए कम।
Advertisement

नए साल 2024 से देश के कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव हो रहे हैं। जो 1 जनवरी 2024 से ही लागू हो जाएंगे। ये बदलाव LPG के दाम से लेकर यूपीआई पेमेंट से जुड़े हुए हैं। दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG के दाम कर कर दिए हैं। वहीं अगर अब आपको नया सिम कार्ड लेना है तो फिर इसके लिए आपको E-KYC कराना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि नए साल यानी आज से क्या-क्या बदलने वाला है।

घट गए सिलेंडर के दाम

सबसे पहला बदलाव LPG के दामों में हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक तक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे हैं। अब यह 1.50 रुपये से लेकर 4.50 रुपये तक सस्ता हो गया है। दाम बदलने के बाद दिल्ली में 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1755.50 में मिल रहा। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1708.50 रुपये हो गई है। इसके अलावा चेन्नई में सिलेंडर की कीमत 4.5 रुपये कम हो गई है। अब सिलेंडर 1924.50 रुपये में मिल रहा है। हालांकि कोलकाता में सिलेंडर के दामों में 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि घरेलू 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुए हैं। इतनी ही नहीं एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी कमी आई है। एटीएएप के दाम अब 1.06 लाख रुपये प्रति किलोलीटर से कम होकर 1.01 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गए हैं।

Advertisement

सुकन्या समृद्धि योजना के ब्याज में बढ़ोतरी

सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में कुछ दिनों पहले बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था। इस योजना पर 0.20 फीसदी ब्याज दर बढ़ गया है। यानी अब अब 8 नहीं बल्कि 8.20 फीसदी ब्याज मिलेगा। सरकार ने 3 साल के टाइम डिपॉजिट में ब्याज दर को 0.10 फीसदी बढ़ाकर 7.10 प्रतिशत कर दिया है।

SIM के लिए कराना होगा डिजिटल KYC

बीते दिनों ऐलान किया गया था कि सिम लेने के लिए अब पेपर बेस्ड केवाईसी नहीं बल्कि डिजिटल केवाईसी जरूरी कर दिया गया है। इस हिसाब से अब लोगों को नया सिम लेने के लिए सिर्फ E-KYC करना होगा। आज से ही यह नियम लागू कर दिया गया है।

सेकेंडरी मार्केट में UPI

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) नए साल यानी 1 जनवरी 2024 को सेकेंडरी मार्केट के लिए UPI लॉन्च कर सकता है। इसके बाद इन्वेस्टर UPI के जरिए पेमेंट कर पाएंगे और शेयर्स खरीद सकेंगे। हालांकि शुरुआत में यह सुविधा कुछ की लोगों को मिलेगी। वहीं एनपीसीआई ने एक साल से यूज नहीं की गई UPI ID को बंद करने का भी ऐलान कर दिया है। यह नियम भी आज से ही शुरू हो जाएगा।

Advertisement

जनवरी में 6 दिन बैंक रहेंगे बंद

जनवरी में 6 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। तो अगर जनवरी में आपको बैंक जाना हुआ तो हॉलिडे लिस्ट देखकर जाएं। ऐसा ना हो कि आप बैंक जाएं और हॉलिडे के कारण आपका काम न हो पाए। असल में जनवरी महीने में आधे दिन बैंक में काम नहीं होगा। बैंकों में कुल 16 छुट्टियां हैं। इसमें वीकऑफ भी शामिल हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो