होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

कहीं गोलगप्पे के लिए पागल हुए गोरे, तो कहीं पायलट ने हवा में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, देखें आज के टॉप 5 वायरल वीडियो

इंटरनेट पर वायरल हो रहे टॉप 5 वीडियो आपके दिल को छू जाएंगे। इसमें एक वीडियो ऑस्ट्रेलिया के मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया कार्यक्रम का है जिसमें एक भारतीय प्रतियोगी ने जजों को गोलगप्पे खिला दिए और उसका स्वाद उन्हें बहुत अच्छा लगा।
Written by: ट्रेंडिंग न्‍यूज टीम | Edited By: kapiltiwari
Updated: April 26, 2024 15:39 IST
मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया प्रोग्राम में भारतीय मूल की प्रतियोगी ने जजों को गोलगप्पे खिला दिए। गोलगप्पे का स्वाद उन्हें शानदार लगा।
Advertisement

इंटरनेट की दुनिया में आज एक से बढ़कर एक कंटेंट वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वैसे तो कुछ भी वायरल हो जाता है, लेकिन कोई-कोई कंटेंट ऐसा होता है जो दिल को छू जाता है। ऐसे ही टॉप 5 वायरल वीडियो हम आपके लिए लाए हैं जो आपके दिल को छू जाएंगे। इनमें पहला वीडियो ऑस्ट्रेलिया के फेमस शो मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया का है जिसमें एक भारतीय प्रतियोगी सुमीत सहगल ने जजों को गोलगप्पे खिलाकर पागल कर दिया।

गोलगप्पे के दीवाने हुए गोरे

मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया का 16वां सीजन भारत में डिज्नी हॉटस्टार पर टेलिकास्ट हो रहा है। इस कार्यक्रम में भारतीय मूल के दो प्रतियोगी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इसमें एक महिला प्रतियोगी सुमीत सहगल हैं और दूसरे प्रतियोगी का नाम दर्श क्लार्क है। सुमीत सहगल ने बहुत ही शानदार अंदाज में शो के जजों को पानी-पूरी परोस दी। उसे खाने के बाद जजों का ऐसा रिएक्शन था कि वहां मौजूद सभी लोग ताली बजाने लगे। गोलगप्पे ने इन जजों का काफी प्रभावित किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Advertisement

देखें वीडियो

पायलट ने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज

दूसरा वायरल वीडियो पोलैंड का है जहां एक पायलट ने प्लेन में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। इस वीडियो ने तो लोगों को इमोशनल कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है पायलट ने अपनी प्रेमिको को प्रपोज करने के लिए पूरी तैयारी की थी। वीडियो में पायलट ने बताया है कि वह और उसकी प्रेमिका दोनों एक ही एयरलाइन के लिए एक बोर्ड में काम करते हैं। पालयट के प्रपोजल का वीडियो भी लोगों के दिल को छू रहा है।

Advertisement

देखें वीडियो

पाकिस्तानी प्लेयर ने थामा तिरंगा

तीसरा वीडियो दुबई का है जहां एक पाकिस्तानी कराटे चैंपियन को हाथ में तिरंगा लिए देखा जा सकता है। शनिवार को कराटे कॉम्बैट इवेंट में पाकिस्तानी प्रतियोगी शाहज़ेब रिंध ने भारत के राणा सिंह को हरा दिया। इसके बाद उन्होंने दोनों देशों के झंडे को लेकर कहा कि यह फाइट दोनों देशों के बीच शांति के लिए थी। दोनों मुल्कों के लोग सिर्फ शांति चाहते हैं।

देखें वीडियो

चौथा वीडियो हंसने को कर देगा मजबूर

चौथा वीडियो कनाडा में रह रहे भारतीय मूल के पंजाबी लोगों के लिए है या फिर उन लोगों के लिए जो पंजाब से कनाडा सिर्फ मोटी सैलरी लेकर अपने परिवार के अच्छे दिन के लिए जाते हैं। दरअसल, एक पंजाबी युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कनाडा में अपनी लाइफ के बारे में बताया है। यह वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देगा।

देखें वीडियो

अमेरिका में हुआ फिलिस्तिन के समर्थन में प्रदर्शन

पांचवां वीडियो अमेरिका का है। इस वीडियो में फिलिस्तीन समर्थक अमेरिका में कोलंबिया, हार्वर्ड और टेक्सास जैसे विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने यूनिवर्सिटी कैंपस को पूरी तरह से घेर लिया है और पुलिस उन पर कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
Tags :
AustraliaFood
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।