होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

सांप ने आंख में बसा लिया है इस लड़के का चेहरा, हर हफ्ते डंसता है, आपबीती सुन याद आ जाएगी फिल्म जानी दुश्मन

Snake bite Vikas Dubey Viral Story form Fatehpur Up: एक लड़का है उसे हर हफ्ते सांप डंस रहा है। घरवालों को लगा कि वह दूसरी जगह चला जाएगा तो बच जाएगा, इसलिए वह अपनी मौसी के घर भाग गया मगर वहां भी उसके साथ वही हुआ जिस बात का डर था।
Written by: Jyoti Gupta
नई दिल्ली | Updated: July 02, 2024 16:57 IST
Snake Bite Fatehpur Vikash Dubey: लड़के को खोजकर डंस रहा सांप।
Advertisement

Snake bite 5 time a boy: कुछ सच्ची घटनाओं पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। यूपी के फतेहपुर से एक घटना चर्चा में है। यह सच्ची घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल है। एक लड़का है उसे हर हफ्ते सांप डंस रहा है। घरवालों को लगा कि वह दूसरी जगह चला जाएगा तो बच जाएगा, इसलिए वह अपनी मौसी के घर भाग गया मगर वहां भी उसके साथ वही हुआ जिस बात का डर था। वहां भी उसे सांप ने काट लिया। महीने में इस लड़के को सांप ने 5 बार काटा है। हर हफ्ते लड़के को सांप डंस रहा है।

गांव को लोगों का कहना है कि सांप ने लड़के की फोटो अपने आंखों में खींच ली है। इसलिए वह उसे डंस रहा है। लड़का जहां जाता है, सांप उसके पीछे पड़ जाते हैं। इस घटना को जानने के बाद लोगों को फिल्म जॉनी दुश्मन की याद आ जा रही है। उस फिल्म में नाग अपनी आंखों में दुश्मन की फोटो ले लेता है और उन लोगों को खोज-खोज कर काटता है। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Advertisement

पीछा कर डंस रहा सांप?

लड़के का नाम विकास दुबे है। वह मलवा थाने के सौरा के रहने वाले हैं। लागाता सांप उसका पीछा कर रहे हैं। हर हफ्ते उसे सांप काटता है। वह इलाज के बाद ठीक भी हो जाता है। डर के मारे उसने अपन घर छोड़ दिया और मौसी के घर चला गया मगर वहां भी उसे सांप ने डंस लिया। रिपोर्ट के अनुसार, उसे महीने में हर 5 बार सांप ने काटा है।

Advertisement

विकास को पहली बार दो जून को सांप ने काटा था। 9 बजे वह बिस्तर से उतरे थे सभी सांप ने डंसा था। घरवाले प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वह ठीक हो गया औऱ घर आ गया। सभी को लगा यह नॉर्मल घटना है। हालांकि यह सिलसिला खत्म नहीं हुआ, 10 जून की रात को विकास को दोराबा सांप ने काट लिया। वह फिर अस्पताल गया और ठीक होकर घर आया। वह डर गया औऱ सावधानी बरतने लगा मगर 17 जून की रात को उसे फिर से सांप ने काट लिया। वह बेहोश हो गया, परिजन टेंशन में आ गए और उसे अस्पताल लेकर भागे। इसके सात दिन बाद सांप ने विकास को फिर से डंसा औऱ फिर 4 दिन बाद ही डंस लिया। लागातार ऐसी हो रही घटना से परिवार के लोग दहशत में आ गए। गांव में चर्चा होने लगी। इस घटना से डॉक्टर भी हैरान हैं।

बचने के लिए मौसी के घर भागा, वहां भी सांप ने डंसा

लोगों ने कुछ दिन घर से दूर रहने की सलाह दी। इसके बाद विकास अपने मौसी के घर राधानगर रहने आया। यहां शुक्रवार की रात फिर लगभग सवा 12 बजे उसे सांप ने डंस लिया। विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विकास का इलाज करने वाले डॉक्टर जवाहरलाल का कहना है कि यह घटना संयोग है। हर बार विकास को एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन और इमरजेंसी दवाएं दी गईं। वह हर बार ठीक होकर घर जाता है। उसके शरीर पर साफ सांप के काटने के निशान मिलते हैं।

वहीं पीड़ित विकास का कहना है कि वह परेशान हो गया है। वह हर पल डर में जीता है। उसका कहना है कि उसे पहले ही पता चल जाता है कि उसे सांप काटने वाला है। इलाज में भी खर्च लग रहा है। वहीं विकास के मामा कामतानाथ ने बताया है कि वे परेशान हो गए हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है। जब विकास की तीसरी बार सांप ने काटा था तो घर के लोग मौजूद थे फिर भी सांप काटकर चला गया, उसे बहुत खोजा गया मगर वह गायब हो गया। इस खबर पर आपकी क्या राय है।

Advertisement
Tags :
Cobra SnakeFatehpurSnakeSNAKESSocial Mediaviral news
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement