होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

बेटे को मोटा कहकर तेज स्पीड ट्रेडमिल पर दौड़ाता रहा पिता, कई बार गिरने पर भी नहीं पसीजा दिल, मासूम की हुई मौत, विचलित कर देगा Viral Video

Father forced son to running on Treadmill for fat to fit 6 year old boy died: बेटे को मोटा कहने वाले पिता ने उसे लागातार ट्रेडमिल पर दौड़ाया, तड़पकर हुई मासूम की मौत। दिल दुखाने वाला वीडियो हुआ वायरल।
Written by: Jyoti Gupta
नई दिल्ली | Updated: May 02, 2024 16:58 IST
पिता ने बेटे को ट्रेडमिल पर दौड़ाया तो हुई मौत। (@CollinRugg)
Advertisement

एक 6 साल के मासूम की ट्रेडमिल पर दौड़न के कारण जान चली गई। उसे ट्रेडमिल पर दौड़ाने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही था। उसे बेटा मोटा लगता था। शख्स किसी भी कीमत पर बेटे को पतला करना चाहता था।

असल में आज हर किसी को पतला होने का धुन सवार है। लोग पतले होने के पीछे पागल हैं। उन्हें यह भी नहीं पता कि उनकी बॉडी टाइप क्या है। वे किस तरह का खाना पचा सकते हैं और कौन सा खाना उनकी बॉडी को शूट नहीं करता। इतना ही नहीं लोग अपने परिवार के लोगों और दोस्तों के मोटापे की हंसी उड़ाने से भी बाज नहीं आते। जिसे देखो एक्सपर्ट बना बैठा है।

Advertisement

हां भाई माना की मोटापा कई बीमारियों का जड़ है मगर कुछ दिनों से लोग पतले होने के पीछे पगलाए हुए हैं। अगर आपको वजन कम करना है तो सही तरीके से कीजिए। महज खाना छोड़ देने से और दिन भर एक्सरसाइज करने से आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। आपको हमारी बातों में शायद नाराजगी नजर आ रही होगी। अब खबर ही ऐसी है। जिसके बारे में जानकर दुख भी हो रहा है और आरोपी पिता के ऊपर गुस्सा भी आ रहा है।

कमजोर दिल वाले इस वीडियो को ना देखें-

मसला यह है कि अमेरिका में रहने वाले एक शख्स ने अपने 6 साल के बेटे को पतला होने के लिए ट्रेडमिल पर इतना दौड़ाया कि मासूम ने दम ही तोड़ दिया। जी हां यह खबर सच है। इसकी रिपोर्ट न्यूयॉर्क पोस्ट ने प्रकाशित की है। कोर्ट ने इस मामले में आरोपी के पिता को उम्र कैद की सजा सुनाई है। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Advertisement

दरअसल, मन को विचलित करने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिकी शख्स अपने 6 साल के बेटे को ट्रेडमिल पर दौड़ने के लिए मजबूर कर रहा है। उसके पिता के हिसाब से मासूम मोटा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि मासूम दौड़ते हुए गिर जाता है। इसके बाद भी आरोपी पिता सख्ती के साथ उसे जबरदस्ती उठाता है और ट्रेडमिल पर पटक देता है। मासूम ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा है मगर पिता तेज स्पीट वाली ट्रेडमिल पर उसे दौड़ने के लिए मजबूर करता है। ऐसा कई बार होता है।

तड़प-तड़पकर हुई 6 साल के मासूम की मौत

बच्चे की मां जब बेटे को जख्मी हालत में देखती है तो उसे अस्पताल लेकर जाती है। उसके शरीर में चाटें आईं रहती हैं। डॉक्टर को शक होता है कि उसकी चोट अंदर से भी गंभीर है। वे स्कैन कराते हैं। इसी बीच मासूम को अटैक आता है और वह तड़प-तड़प कर मर जाता है। डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे के शरीर में अंदरूनी चाटें लगीं रहती हैं। इसी कारण उसकी मौत हो जाती है।

बेटे की मौत के बाद पुलिस ने पिता को 9 मार्च 2022 को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मासूम की मां ने कोर्ट में जब यह वीडियो देखा तो वे खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाईं और फूट-फूटकर रोने लगी। कोर्ट ने पिता को क्रूर करार दिया और उम्रकैद की सजा सुनाई। यह घटना वाकई हैरान करने वाली है और हम सभी के लिए एक सबक भी है।

Advertisement
Tags :
DeathexercisefatherHealthtrendingweight lossweight loss dietweight loss foods
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।