scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल, डांस करती लड़की के स्टेप देख हो जाएंगे शर्म से पानी-पानी

वायरल वीडियो में एक लड़की दिल्ली मेट्रो के अंदर अश्लील डांस करती नजर आ रही है। लड़की का एक नहीं बल्कि वीडियो वायरल हैं। इसमें से एक वीडियो तो महिला कोच का है।
Written by: ट्रेंडिंग न्‍यूज टीम | Edited By: kapiltiwari
Updated: May 19, 2024 19:12 IST
दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल  डांस करती लड़की के स्टेप देख हो जाएंगे शर्म से पानी पानी
दिल्ली मेट्रो में फिर से एक डांस करती लड़की का वीडियो वायरल है। फोटो सोर्स- @ट्विटर
Advertisement

देश की राजधानी की शान दिल्ली मेट्रो एकबार फिर से सुर्खियों में है। अब तक लड़ाई-झगड़े और अश्लील हरकतों के चलते सुर्खियों में रहने वाली दिल्ली मेट्रो अब अश्लील डांस का भी अड्डा बन गई है। सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्री का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की मेट्रो कोच के अंदर डांस करती नजर आ रही है। हालांकि जनसत्ता इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन लड़की का ये डांस वीडियो शर्म से पानी-पानी कर देने वाला है।

Advertisement

भोजपुरी गाने पर किया डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि यह लड़की रील्स बनाने के चक्कर में मेट्रो के अंदर अश्लील डांस कर रही है। इस लड़की का कोई एक वीडियो नहीं बल्कि 2-3 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वीडियो में लड़की भोजपुरी गानों पर डांस कर रही है। लड़की के वीडियो महिला कोच के हैं। इस लड़की के वीडियोज पर लोग आपत्ति जता रहे हैं।

Advertisement

लोगों ने की डीएमआरसी से एक्शन की मांग

लोगों ने लड़की के वीडियोज को लेकर DMRC से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों ने DMRC को टैग करते हुए इस लड़की पर जुर्माना लगाने की मांग की है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो के अंदर ऐसे वीडियो का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई वीडियो ऐसे सामने आए हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो