होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

5000 रुपये लीटर बिक रहा गधी का दूध, गुजरात के इस व्यक्ति की हो रही हर महीने 3 लाख कमाई

Donkey Milk : गुजरात का व्यापारी गधी का दूध को बेचकर लाखों रूपये कमा रहा है। गधी का दूध 5000 से 7000 रूपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: April 26, 2024 19:40 IST
donkey: गधी के दूध से हो रही लाखों की कमाई
Advertisement

Donkey Milk: आज के समय में हर कोई कुछ न कुछ ऐसा करना चाह रहा है जिससे की उसकी आमदनी बढ़े। इसको लेकर गरीब- अमीर हर कोई नए-नए तरकीब अपना रहा है। इसी बीच एक ऐसा व्यापार का तरीका सामने आया है जिसको सुनने के बाद ही हर कोई हैरान हैं। शायद इस बात को सुनकर आप भी हैरान हों कि कोई गधी का दूध बेचकर कमा भी सकता है। इतना ही ज्यादा हो रहा था कि ये भी पता चला गधी का दूध इस स्तर पर बेचा जा रहा है कि लाखों रुपये का मुनाफा हो रहा है।

कुछ इस तरह हुई शुरुआत

Advertisement

गुजरात के धीरेन सोलंकी ने गधी के दूध के मार्केटिंग करने की शुरुआत की। वो अभी वर्तमान में इससें 2 से 3 लाख रुपये प्रति माह के दर से कमाई कर रहे हैं। हालांकि वो भी शुरुआती दिनों में सोलंकी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे थे। हालांकि वो प्राइवेट कंपनियों में नौकरी तो कर रहे थे, लेकिन उस पैसों से उनके परिवार का खर्च सही तरीके से नहीं चल पा रहा था। इसी बीच उनको कहीं से गधी के दूध के बिजनेस के बारे में पता चला। जिसको लेकर सोंलकी ने पहले कुछ लोगों से मिलकर इसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की।

शुरुआती महीनों में नहीं हुआ कोई मुनाफा

Advertisement

सोंलकी की मानें तो करीब 8 महीने पहले 22 लाख रूपये लगाकर उन्होंने 20 गधियों से इस बिजनेस की शुरुआत की। हालांकि ये राह इतनी आसान नहीं थी। शुरुआत के 5 महीनों में उनकी कोई कमाई नहीं हुई। गुजरात के लोग इसके बारे में कुछ भी नहीं जानते थे। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने दक्षिण राज्य कर्नाटक और केरल में गधी के दूधों की सप्लाई करने लगे। जिसके बाद सोलंकी की गाड़ी ऐसी चल पड़ी कि हर महीनें वो 2 से 3 लाख की कमाई कर रहे हैं। जहां गाय-भैस के दूध की कीमत इस समय 60 से 70 रूपये प्रति लीटर है और इसमें लोग बड़ी मात्रा में व्यापार करते हैं। लेकिन गधी का दूध ऐसा नई जानकारी सामने आई की इससे सभी हैरान हैं।

दक्षिण के राज्यों में है बड़ी डिमांड

गधी के दूध की मांग दक्षिण भारत में स्थित कंपनियों में अभी ज्यादा है। जहां इससे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी बनाया जाता है। इसके बारे में सोलंकी के अनुसार गधी का दूध 5000 से लेकर 7000 रूपये तक के बीच बेचा जा रहा है। अभी वर्तमान समय में सोलंकी अपने निवेश को और बढ़ाते हुए फार्म में 42 गधी रखे हुए हैं।

Advertisement
Tags :
trending news
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।