scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

बारिश में सड़क पर विशाल आकृति रेंगती हुई दिखी, कार की लाइट पड़ी तो उड़ गए होश, देखें Viral Video

Crocodile On Maharashtra Road viral Video: लोगों ने जब व्यस्त सड़क पर मगरमच्छ को रेंगते हुए देखा तो उनके होश उड़ गए। गनीमत है कि लोग गाड़ी में सवार थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशाल मगरमच्छा सड़क पर चला आ रहा है। यह सीन किसी हॉलीवुड की फिल्म का सीन लगता है।
Written by: Jyoti Gupta
July 01, 2024 15:58 IST
बारिश में सड़क पर विशाल आकृति रेंगती हुई दिखी  कार की लाइट पड़ी तो उड़ गए होश  देखें viral video
सड़क पर दिखा विशाल मगरमच्छ।
Advertisement

महाराष्ट्र के रत्नागिरी से एक वीडियो वायरल हो रही है। भारी बारिश के बीच सड़क पर एक कुछ रेंगता हुआ दिखाई दिया। कार ड्राइवर को तो पहले समझ नहीं आया कि क्या हो सकता है। जब वह पास गया और सामने रेंगने वाली चीज पर लाइट पड़ी तो उसके होश उड़ गए। असल में वह कुछ औऱ नहीं बल्कि 8 फीट लंबा मगरमच्छ था। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोगों ने जब व्यस्त सड़क पर मगरमच्छ को रेंगते हुए देखा तो उनके होश उड़ गए। गनीमत है कि लोग गाड़ी में सवार थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशाल मगरमच्छा सड़क पर चला आ रहा है। यह सीन किसी हॉलीवुड की फिल्म का सीन लगता है। वायरल वीडियो में दिखने वाला इलाका महाराष्ट्र के तटीय रत्नागिरी जिले का है।

Advertisement

डराने वाला वीडियो वायरल

कार चला रहे शख्स ने यह वीडियो बना लिया। सड़क पर मगरमच्छ को देखा जा सकता है। एक ऑटो मगरमच्छ के पीछे-पीछे आ रहा है। यह सीन वाकई आपका डरा सकता है। माना जा रहा है कि मगरमच्छ पास की शिव नदी से निकला होगा। इस नदी में काफी मगरमच्छ रहते हैं। असल में महाराष्ट्र का रत्नागिरी मगरमच्छों के लिए जाना जाता है। यहां अक्सर सड़कों पर मगरमच्छ निकल आते हैं। बारिश के कारण नदियों में पानी उफान पर है। ऐसे में मगरमच्छ बाहर निकल आते हैं।

बता दें कि रत्नागिरी खारे पानी, घड़ियाल और मगरमच्छों के लिए जाना जाता है। रत्नागिरी जिले के चिपलुन और अन्य इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण जिले की नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक रत्नागिरी जिले में 2 जुलाई तक बारिश जारी रहेगी।

इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। प्रवीन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, क्यों सड़क पार कर गया मगरमच्छ !! महाराष्ट्र के रत्नागिरी का एक वीडियो, जहां एक मगरमच्छ शहर के दौरे पर है। आशा है सब कुछ सुरक्षित हो गया। वहीं मनीष मोहनोत ने लिखा है, वह भट्टी में ताजा भुने विश्व प्रसिद्ध दिलखुश चने का मजा लेने आया था। हालांकि मुरली ने लिखा है, कस्बों और शहरों से सटे हुए मगरमच्छों के घरों यानी जल निकाय और स्थल पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इसलिए वे अब इंसानों के घरों के अंदर भोजन की तलाश करते हैं। वैसे इस पर आपकी क्या राय है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो