scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Watch: दामाद को सास से हुआ प्यार, ससुर ने दोनों की करा दी शादी, Video में दिखी अनकही कहानी

बिहार के बांका में दामाद का अपनी ही सास पर दिल आ गया। जिसके बाद ससुर ने दोनों की शादी करा दी।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: April 30, 2024 13:06 IST
watch  दामाद को सास से हुआ प्यार  ससुर ने दोनों की करा दी शादी  video में दिखी अनकही कहानी
marriage
Advertisement

'न उम्र की सीमा हो न जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन।' ये पंक्तिंया मशहूर गजल गायक रहे जगजीत सिंह की हैं। गजल की इन पंक्तियों को हकीकत करती एक घटना इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां दामाद का अपनी ही सास के नैना चार हो गया। जिसके बाद तो पूरी कहानी ही ऐसी बनी कि हर किसी के जुबान पर इसी के बारे में बातें हो रही हैं।

बिहार को अलग क्यों कहा जाता है। इन दिनों वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप भी समझ जाएंगे। बिहार के बांका जिले में दामाद को अपनी ही सास से प्यार हो गया। वाक्या ये हुआ कि 40 साल के दामाद को 45 साल की अपनी ही सास के सास प्यार हो जाता है। जिसके बाद ससुर ने दोनों की शादी करा दी। आइए पूरी कहानी आपको बताते हैं।

Advertisement

दोनों का प्यार कुछ इस तरह चढ़ा परवान

बिहार के बांका के छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव में 40 साल के सिकंदर यादव का विवाह 20 साल पहले हुआ था। लेकिन एक साल पहले ही सिकंदर की पत्नी की मौत हो गई। जिसके बाद सिकंदर यादव का दिल अपनी ही 45 साल की सास गीता देवी पर आ गया। दोनों का प्यार परवान भी चढ़ा। इसी बीच एक दिन सिकंदर अपने ससुराल पहुंचा जहां उसके ससुर और गीता के 55 वर्षीय पति को इस बात का शक हुआ कि उसकी पत्नी और दामाद के बीच कोई चक्कर है।

गांव वालों के सामने ससुर ने दोनों का कराई शादी

Advertisement

ससुर दिलेश्वर दर्वे ने पूरे गांव को एकत्रित करके दोनों से जब इस बारे में पूछताछ की तो सिकंदर ने अपनी सास के साथ प्यार की बात कबुल ली। जिसके बाद दिलेश्वर ने सबके सामने ही दोनों की शादी करा दी और फिर अगले दिन कोर्ट मैरिज भी करवा दिया।

Advertisement

यूजर बोले-रिश्ते हो गए तार-तार

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखकर बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि आधुनिक्ता का दौर है, अब ये सब ही होगा। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि दोनों ने रिश्ते के तार-तार कर दिया।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो