scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Xiaomi ने लॉन्च किया 'अनूठा' इलेक्ट्रिक कंबल, मशीन में हो जाएगा वॉश, फीचर्स उड़ा देंगे होश

Xiaomi Mijia Smart Electric Blanket: शाओमी के इस स्मार्ट इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट को Mijia App के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
Written by: टेक्नोलॉजी डेस्क | Edited By: Naina Gupta
December 18, 2023 14:28 IST
xiaomi ने लॉन्च किया  अनूठा  इलेक्ट्रिक कंबल  मशीन में हो जाएगा वॉश  फीचर्स उड़ा देंगे होश
शाओमी स्मार्ट इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट लॉन्च
Advertisement

Xiaomi Smart Electric Blanket: शाओमी ने अपना नया स्मार्ट इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट (कंबल) लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Mijia Smart Electric Blanket को 140W डुअल-ज़ोन हीटिंग के साथ पेश किया गया है। Mijia App का इस्तेमाल करके सोते समय इस कंबल में अलग-अलग स्लीपिंग पीरियड्स सेट कर सकते हैं।

Advertisement

इस स्मार्ट कंबल की कीमत चीन में 229 युआन ( करीब 2,700 रुपये) है। हालांकि, कंपनी 20 से 27 नवंबर के बीच इस ब्लैंकेट को 189 युआन (करीब 2,200 रुपये) की कीमत पर प्री-ऑर्डर करने का मौका दे रही है। फिलहाल ग्लोबल मार्केट में इस कंबल को लॉन्च किए जाने से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है।

Advertisement

Xiaomi Mijia Smart Electric Blanket फीचर्स

यूजर सेफ्टी और सुविधा को ध्यान में रखकर बनाए गए इस इलेक्ट्रिक कंबर में ट्रिपल इंसुलेशन डिजाइन दी गई है। इसमें कई सारे फीचर्स जैसे ओवर-टेम्परेचर, शॉर्ट सर्किट, ओवरलोड, लाइटनिंग स्ट्राइक, लो-टेम्पेचर बर्न और चाइल्ड लॉक प्रोटेक्शन मिलता है। ब्लैंकेट से 15 घंटे का ऑटोमैटिक स्टैंडबाय सपोर्ट मिलता है।

शाओमी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक कंबल को मशीन वॉश किया जा सकता है। और इसका हीटिंग वायर 25,000 बार तक बिना खराब हुए बेंड हो सकता है।

Advertisement

Xiaomi Mijia Smart Electric Blanket में कई सारे इंटेलिजेंट फीचर्स दिए गए हैं। यूजर्स XiaoAI के जरिए वॉइस कमांड देकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा Mijia App के जरिए ब्लैंकेट के ऑपरेशन को रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है और इसके साथ दूसरी शाओमी स्मार्ट डिवाइसेज को इंटिग्रेट किया जा सकता है।

इस कंबल में 6 अलग-अलग लेवल पर टेम्परेचर एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें वन-क्लिक माइट रिमूवल/ड्राइंग मोड, डिजिटल हैंड कंट्रोल और सुविधाजनक वायरिंग पोर्ट मिलता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो