होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Kavya Maran Net Worth: फाइनल हारते ही रोने लगीं काव्या मारन का वीडियो वायरल, जानें कौन हैं SRH की CEO, अरबों की मालकिन हैं इंटरनेट सेंसेशन

Kavya Maran Viral Video: KKR के हाथों SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन की आंखों में आंसू देखे गए। जानिए कौन हैं काव्या मारन?
Written by: Naina Gupta
Updated: May 27, 2024 11:13 IST
Kavya Maran Viral Video: कौन हैं काव्या मारन, जिनका वीडियो हो रहा वायरल
Advertisement

Who is Kavya Maran, Viral Video: IPL Final 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Night Riders) ने जैसे ही सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को मात दी, वैसे ही एक कैमरापर्सन का फोकस स्टेडियम में मौजूद SRH की सबसे बड़ी फैन काव्या मारन पर हुआ। SRH की हार के बाद काव्या काफी भावुक दिखीं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। आईपीएल फाइनल मैच में KKR की जीत के बाद से ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। आईपीएल सीजन 2024 के सभी मैचों में काव्या लगभग मौजूद रहीं और इसके चलते उनकी फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ है। क्रिकेट फैंस, काव्या को सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन के तौर पर जानते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आखिर काव्या मारन हैं कौन? चलिए बात करते हैं SRH की सबसे बड़ी फैन-गर्न काव्या मारन के बारे में और जानते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प पहलू…

Who is Kavya Maran?

काव्या मारन का जन्म 1991 में चेन्नई में हुआ था। साल 2018 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद का CEO नियुक्त किया गया। IPL फ्रेंचाइजी के अलावा वह Sun Group के विदेश में फैले कारोबार की भी देखरेख करती हैं।

Advertisement

Portbale vs Split AC: कौन सा एसी आपके लिए है बेस्ट? पोर्टेबल या स्पिलिट, किसे खरीदना फायदे का सौदा? हर कन्फ्यूजन करें दूर

काव्या ने चेन्नई के Stella Maris College से कॉमर्स में डिग्री ली है। उन्होंने न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी के Stern School of Business से MBA किया है।

Advertisement

क्रिकेट से जबरदस्त लगाव करने वालीं काव्या मारन लगातार आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करती दिखी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, SRH के लिए टीम रणनीति बनाने में उनका बड़ा योगदान रहता है। उन्हें ट्रैवलिंग और म्यूजिक का भी शौक है।

धूम मचाने आया बेहद सस्ता HMD Aura बजट स्मार्टफोन, इसमें है 5000mAh बैटरी और 6.56 इंच स्क्रीन

Kavya Maran Net Worth

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 32 साल की इंटरनेट सेंसेशन की नेट वर्थ 50 मिलियन डॉलर (करीब 400 करोड़ रुपये) है। वह भारत की सबसे रईस महिलाओं में से एक हैं। उनके पिता कलानिधि मारन को मीडिया मुगल के तौर पर जाना जाता है। वह Sun Group के फाउंडर हैं। काव्या की मां कावेरी, सोलर टीवी कम्युनिटी लिमिटेड की CEO हैं। बता दें कि वह तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री रहे करुणानिधि उनके पर दादा लगते हैं। इसके अलावा DMK पार्टी से जुड़े दयानिधि मारन उनके चाचा हैं।

उनके पिता की बात करें तो कलानिधि 19000 करोड़ की नेट वर्थ के साथ तमिलनाडु IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में 2019 में नंबर 1 की पोजिशन पर थे।

बता दें कि IPL की नीलामी में भी काव्या काफी एक्टिव रहती हैं। आईपीएल 2024 से पहले हुई नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उन्होंने पैट कमिंस को 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। नीलामी के समय कैमरों की नजर में काव्या हर बार कैद होती हैं।

Kavya Maran Viral Video

आईपीएल 2024 के फाइनल मैच का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। सनराइजर्स हैदराबाद की 8 विकेट से हार के बाद काव्या की आंखों में आंसू देखे गए। सोशल मीडिया यूजर्स ने काव्या के इस वीडियो को जमकर शेयर किया है। इस वीडियो पर अलग-अलग तरह के कमेंट भी हैं। SRH की हार के बाद भी काव्या ने KKR की जीत पर तालियां बजाईं और अपनी टीम को सपोर्ट किया।

Advertisement
Tags :
Kavya MaranKKRKolkata Knight Ridersnet worthSRHSunrisers Hyderabad
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement