Surya Grahan 2024 & 2025 Date, Timings: क्या भारत में दिखाई देगा 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण? साल 2025, 2026 के सूर्य ग्रहण की लिस्ट भी देखें
Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 & 2025 Date and Time in India: Solar Eclipses यानी सूर्यग्रहण आसमान में घटित होने वाली सबसे अद्भुत खगोलीय घटना में से एक है। दुनियाभर में लोग ग्रहण के अभूतपूर्व नजारे को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी और सूरज के बीच में से चंद्रमा गुजरता है और कुछ समय के लिए सूर्य को ढक लेता है। चंद्रमा के बीच में आने से पृथ्वी पर सीधे सूर्य की रोशनी नहीं आ पाती है।
2024 में साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगा था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के मुताबिक, यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण था जो उत्तरी अमेरिका, मेक्सिको और यूनाइटेड स्टेट्स व कनाडा में देखा गया था। आपको बता दें कि भारत में 2024 का पहला सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं दिया था। हम आपको बता रहे हैं उन आने वाले सूर्य ग्रहण के बारे में जो साल 2024, 2025 और 2026 में लगेंगे। इसके साथ ही आपको बताएंगे कि भारत में अगला सूर्य ग्रहण कब दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण क्या होता है:What is a Solar Eclipse?
जैसा कि हमने बताया कि जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और पृथ्वी पर कुछ हिस्सों में सूर्य की रोशनी बिल्कुल नहीं पहुंचती यानी दिन में अंधेरा छा जाता है, तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। आपको बता दें कि सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी के एक सीध में आने की यह घटना न्यू मून के दौरान होती है। हिंदू कैलेंडर में अमावस्या तिथि को सूर्य ग्रहण लगता है।
सूर्य ग्रहण आमतौर पर चार तरह के होते हैं और हर ग्रहण के समय आसमान में एक अलग नजारा दिखता है। टोटल यानी पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्यग्रहण और हाइब्रिड यानी दुर्लभ सूर्य ग्रहण। आमतौर पर आंशिक और वलयाकार सूर्य ग्रहण काफी देखे जाते हैं जबकि हाइब्रिड सूर्यग्रहण बहुत कम लगता है। आसमान में पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य की दूरी और अलाइनमेंट के आधार पर ही तय होता है कि कौन सा सूर्य ग्रहण लग रहा है।
2024, 2025 और 2026 में लगने वाले सूर्य ग्रहण: List of Solar Eclipses in 2024, 2025 और 2026
-साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लग चुका है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण था।
- -साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा। यह ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा और साउथ अमेरिका, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और नॉर्थ अमेरिका के हिस्सों में दिखाई देगा।
-साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और यूरोप, एशिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, अटलांटिक महासागर व आर्कटिक महासागर में दिखाई देगा।
-2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिक, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के इलाकों में दिखेगा।
-साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लेगा। यह वलयाकार ग्रहण होगा और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों के अलावा, अफ्रीका, साउथ अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर के इलाकों में दिखेगा।
-2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस व पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में दिखेगा। जबकि इसी समय आंशिक ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर और प्रशांत महासागर के हिस्सों में देखा जा सकेगा।
क्या भारत में दिखाई देगा 2024 में लगने वााल दूसरा सूर्य ग्रहण?
आपको बता दें कि 8 अक्टूबर 2024 को लगने वाला दूसरा ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देखा। उम्मीद है कि मुंबई समेत पश्चिम के कुछ इलाकों में आंशिक तौर पर ग्रहण शुरुआत में दिख सकता है लेकिन क्षितिज से नीचे जाने के बाद यह भारत में नहीं दिखाई देगा।
आपको बता दें कि भारत में आखिरी बार 26 दिसंबर, 2019 को वलयाकार सूर्य ग्रहण देखा गया था। यह ग्रहण 3 मिनट और 39 सेकेंड तक चला था।
When is Next Solar Eclipse: कब है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण?
साल 2024 का यह दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर, दिन बुधवार को लगेगा। वलयाकार सूर्य ग्रहण कुल 6 घंटे 4 मिनट तक चलेगा। इस दौरान आसमान में ‘Ring of Fire’ का अद्भुत नजारा दिखेगा और सूर्य एक आग के छल्ले की तरह दिखेगा।
यह ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होकर सुबह 3 बजकर 17 मिनट तक चलेगा। यानी वलयाकार सूर्य ग्रहण कुल 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगा।