scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

डब्बा टीवी को करें बाय! अविश्वसनीय दाम पर लॉन्च हुआ रेडमी का नया Smart TV, जानें सारे फीचर्स

Redmi Smart Fire TV 32 2024 Edition Launched: रेडमी स्मार्ट फायर टीवी 32 इंच को देश में 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। जानें दाम व सारे फीचर्स...
Written by: टेक्नोलॉजी डेस्क | Edited By: Naina Gupta
June 06, 2024 17:32 IST
डब्बा टीवी को करें बाय  अविश्वसनीय दाम पर लॉन्च हुआ रेडमी का नया smart tv  जानें सारे फीचर्स
Redmi Smart Fire TV 32 2024 Edition Launched: रेडमी स्मार्ट फायर टीवी 32 2024 एडिशन लॉन्च
Advertisement

Redmi Smart Fire TV 32 2024 Edition: शाओमी ने भारत में अपना नया रेडमी स्मार्ट फायर टीवी लॉन्च कर दिया है। रेडमी स्मार्ट फायर टीवी 32 इंच 2024 एडिशन कंपनी का देश में लेटेस्ट टीवी है। बता दें कि हाल ही में चीनी कंपनी ने शाओमी स्मार्ट टीवी ए 32 2024 एडिशन भारत में उपलब्ध कराया था। बात करें नए Redmi Smart Fire TV 32 2024 Edition Smart TV की तो यह टीवी बजट दाम में आता है और इसमें 32 इंच स्क्रीन, Fire OS 7 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जानें नए रेडमी स्मार्ट फायर टीवी की कीमत व फीचर्स के बारे में…

Advertisement

Redmi Smart Fire TV 32 2024 Edition Price

शाओमी ने नए Smart Fire TV 32 2024 Edition टीवी को भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च किया है। चीनी टेक कंपनी टीवी खरीदने पर 100 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है यानी यह टीवी 10,999 रुपये में आपका हो जाएगा। रेडमी के इस लेटेस्ट स्मार्ट टीवी को Mi.com, Amazon India और Flipkart से खरीदा जा सकता है। Redmi Smart Fire TV 32 2024 Edition की बिक्री 11 जून से शुरू होगी।

Advertisement

1 साल तक रिचार्ज की छुट्टी! Airtel ने लॉन्च किए नए रिचार्ज प्लान, फ्री Disney+Hotstar, अनलिमिटेड डेटा और कॉल

Redmi Smart Fire TV 32 2024 Edition Features

शाओमी ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्ट टीवी में प्रीमियम मेटल का इस्तेमाल किया है। बेज़ल-लेस डिजाइन वाले इस टीवी में विविड पिक्चर इंजन दिया गया है। Smart Fire TV 32 इंच टीवी में Fire OS 7 के साथ बिल्ट-इन फायर टीवी दिया गया है जिससे यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होगा।

जैसा कि नाम से ज़ाहिर है, शाओमी का यह टीवी 32 इंच (1,366 x 768 पिक्सल) रेजॉलूशन के साथ आता है और इसका व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। इस स्मार्ट टीवी में 20W के दो स्पीकर्स दिए गए हैं जो डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट करते हैं। इस टीवी में Quad core Cortex A35 CPU और ग्राफिक्स के लिए Mali G31 MP2 मिलता है।

Advertisement

Best Smartwatch: लॉन्च हुईं ब्लूटूथ कॉलिंग वाली दो नई घड़ियां, मिलेगी कॉल करने की सुविधा, हेल्थ का भी रखेंगी ध्यान, जान लें फीचर्स व दाम

Advertisement

Redmi Smart Fire TV 32 2024 Edition Smart TV में 1 जीबी रैम व 8 जीबी स्टोरेज दी गई है। इस टीवी में लाइव टीवी चैनल, पेरेंटल कंट्रोल, डेटा मॉनिटरिंग और Alexa के साथ वॉइस रिमोट सपोर्ट दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए रेडमी के इस स्मार्ट टीवी में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 2.4GHz, दो यूएसबी पोर्ट, एक ईथरनेट, 1 AV, एक एंटीना और 2 HDMI पोर्ट दिए गए हैं। रेडमी के इस टीवी के साथ आने वाला रिमोट वॉइस कंट्रोल के साथ आता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो