scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

नए अवतार में लॉन्च हुए Redmi Note 13 Pro 5G, Redmi Note 13 5G स्मार्टफोन, जानें क्या है कीमत

Redmi Note 13 Pro 5G Launched: रेडमी नोट 13 प्रो 5जी स्मार्टफोन को भारत में नए रेड कलर वेरियंट में लॉन्च किया गया है।
Written by: टेक्नोलॉजी डेस्क | Edited By: Naina Gupta
June 25, 2024 17:50 IST
नए अवतार में लॉन्च हुए redmi note 13 pro 5g  redmi note 13 5g स्मार्टफोन  जानें क्या है कीमत
Redmi note 13 Pro 5G red: रेडमी नोट 13 प्रो 5जी स्मार्टफोन को नए कलर वेरियंट में लॉन्च किया गया है।
Advertisement

Redmi Note 13 Pro 5G, Redmi Note 13 5G Launched: रेडमी ने भारत में अपने रेडमी नोट प्रो 5जी और रेडमी नोट 13 5जी स्मार्टफोन को नए कलर ऑप्शन में लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 13 Pro 5G को भारत में जनवरी 2024 में लॉन्च किया गया था। अब रेडमी का यह फोन नए स्कारलेट रेड (Scarlet Red) कलर में भी मिलेगा। इसके अलावा Redmi Note 13 5G स्मार्टफोनको क्रोमैटिक पर्पल (Chromatic Purple) कलर में लिया जा सकता है। आपको बताते हैं नए वेरियंट की कीमत व फीचर्स के बारे में…

Advertisement

Redmi Note 13 5G Series Price

शाओमी ने नए रेडमी नोट 13 5जी स्कारलेट रेड कलर वेरियंट के 8 जीबी रैम व 128 जीीब स्टोरेज वेरियंट को 24,999 रुपये में लॉन्च किया है। वहीं 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट 26,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। जबकि रेडमी नोट 13 5जी क्रोमैटिक पर्पल वेरियंट के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 16,999 रुपये, 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 18,999 रुपये और 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। दोनों फोन्स को ऐमजॉन, फ्लिपकार्ट और मी की वेबसाइट पर खरीदने का मौका है।

Advertisement

25 साल बाद नए अवतार में आया Nokia 3210 फोन, जानें दाम व सारे फीचर्स

रेडमी नोट 13 प्रो 5जी को ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड औोर नेट बैंकिंग ट्रांजैक्शन के जरिए 3000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। जबकि स्टैंडर्ड नोट 13 5जी को 1500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पर लेने का मौका है।

Redmi Note 13 Pro 5G Features

रेडमी नोट 13 प्रो 5जी में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करती है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में 8 जीबी, 12 जीबी रैम के साथ 128 जीबी व 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर है। फोन में 5100mAh की बैटरी है जो 67W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Advertisement

Chandra Grahan 2024 Date, Timings: कब लगने वाला है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण? जानें क्या भारत में दिखाई देगा

Advertisement

Redmi Note 13 5G Features

रेडमी नोट 13 प्रो 5जी स्मार्टफोन में 6.6 इंच AMOLED डिस्प्ले है जो फुलएचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करती है। हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर, ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड Hyper OS दिया गया है। फोन में 6 जीबी, 8 जीबी व 12 जीबी रैम ऑप्शन के साथ 128 व 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। रेडमी का यह फोन 108MP प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलता है। हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो