scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

25 साल बाद नए अवतार में आया Nokia 3210 फोन, जानें दाम व सारे फीचर्स

Nokia 3210 Launched in India: एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 3210 को 25 साल बाद इस फीचर फोन को नए अवतार में लॉन्च किया गया है।
Written by: टेक्नोलॉजी डेस्क | Edited By: Naina Gupta
June 25, 2024 16:44 IST
25 साल बाद नए अवतार में आया nokia 3210 फोन  जानें दाम व सारे फीचर्स
Nokia 3210 Launched: नोकिया 3210 फीचर फोन लॉन्च
Advertisement

HMD Global ने भारतीय मार्केट में आइकॉनिक Nokia 3210 फीचर फोन रीलॉन्च कर दिया है। सबसे पहले आए 1999 में रिलीज किए गए इस फोन को 25वीं ऐनिवर्सरी के मौके पर वाइब्रेंट कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। नया नोकिया 3210 फीचर फोन स्कूबा ब्लू, ग्रंज ब्लैक और Y2K गोल्ड कलर्स में आता है। नोकिया 3210 के अलावा एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 235 4G और Nokia 220 4G फोन भी पेश किए हैं। नए नोकिया फोन्स को कई मल्टीमीडिया फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

Advertisement

Nokia 3210 Features

नोकिया 3210 फीचर फोन को पावर देने के लिए 1450mAh की बैटरी दी गई है जिससे साढ़े नौ घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा है। इस फोन में क्लासिक Snake Game भी दिया गया है। नए नोकिया फीचर फोन में 2 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। डिवाइस में एक फ्लैश टॉर्च भी मौजूद है।

Advertisement

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G स्मार्टफोन की भारत में एंट्री, इसमें है 5500mAh बैटरी और 50MP रियर कैमरा

नोकिया 3210 में रेट्रो-इंस्पायर्ड 1999 वाली डिजाइन दी गई है। इस फोन में UPI सपोर्ट भी है। यूजर्स आसान पेमेंट ट्रांजैक्शन के लिए National Payments Corporation of India (NPCI) के यूपीआई ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा आइकॉनिक Nokia 3210 में YouTube, YouTube Music और 8 दूसरे ऐप्स जैसे Weather, News, Sokoban, Cricket Score, 2048 Game और Tetris भी मिलते हैं।

Advertisement

कब लगने वाला है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण? जानें क्या भारत में दिखाई देगा

Advertisement

Nokia 235 4G, Nokia 220 4G Features

नोकिया 235 4G में 2.8 इंच बड़ी IPS डिस्प्ले दी गई है। इसमें 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा मिलता है। इस फीचर फोन को ड्यूरेबल डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन ब्लू, ब्लैक और पर्पल कलर में आता है।

वहीं Nokia 220 4G में 2.8 इंच IPS डिस्प्ले मिलती है। इस फोन में प्रीलोडेड UPI ऐप्स मिलता है। इस फोन को यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। हैंडसेट को पीच और ब्लैक कलर में लिया जा सकता है।

Nokia 3210, Nokia 235 4G, Nokia 220 4G Price

नोकिया 3210 को भारत में 3,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। वहीं नोकिया 235 4G को 3,749 रुपये और नोकिया 220 4G को 3,249 रुपये में लॉन्च किया गया है। नोकिया की इन डिवाइसेज को HMD.com, ऐमजॉन इंडिया और कई दूसरे रिटेल आउटलेट्स ले खरीदा जा सकता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो