scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

14 घंटे से ज्यादा चलेगी HP के नए लैपटॉप की बैटरी, बड़ी स्क्रीन और AI के लिए अलग बटन, जानें दाम व फीचर्स

HP Envy x360 14 Launched: एचपी के नए लैपटॉप में 14 इंच 2.8K OLED टचस्क्रीन मिलती है। जानें सारी खासियतें...
Written by: टेक्नोलॉजी डेस्क | Edited By: Naina Gupta
April 03, 2024 16:26 IST
14 घंटे से ज्यादा चलेगी hp के नए लैपटॉप की बैटरी  बड़ी स्क्रीन और ai के लिए अलग बटन  जानें दाम व फीचर्स
HP Envy x360 14 models launched: एचपी ने लॉन्च किए भारत में नए लैपटॉप
Advertisement

HP Envy x360 14 Launched: एचपी लगातार बाजार में अपने प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च कर रही है। अब कंपनी ने आज (3 अप्रैल 2024) को भारत में अपने नए HP Envy x360 14 मॉडल्स लॉन्च कर दिए। HP के ये नए मॉडल्स स्लीक एल्युमिनियम डिजाइन के साथ आते हैं। इनमें फोल्डेबल 2-in-1 डिजाइन दी गई है जिससे इन्हें ट्रेडिशनल लैपटॉप या टैबलेट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

Advertisement

HP Envy x360 14 Features

फीचर्स की बात करें तो एचपी एन्वी x360 14 मॉडल्स को 14 इंच 2.8K OLED टचस्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। एचपी का कहना है कि स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.5% है और इनमें 120 हर्ट्ज़ तक वेरिएबल रिफ्रेश रेट ऑफर की जाती है। एन्टरटेनमेंट के लिए इन लैपटॉप में IMAX Enhanced सर्टिफिकेशन दिया गया है जिससे अल्ट्रा-इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है।

Advertisement

Motorola Edge 50 Pro: Pantone-वैलिडेशन और AI फीचर्स वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, दाम कम

Envy x360 14 में इंटेल का लेटेस्ट Core Ultra चिपसेट दिया गया है। इसमें न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट के चलते एआई फीचर्स मिलते हैं। एचपी के मुताबिक, स्मार्ट कैमरा ट्रैकिंग, बैकग्राउंड ब्लर, नॉइज़ कैंसिलेशन और दूसरे AI-पावर्ड फीचर्स इनेबल होने पर NPU से बैटरी लाइफ 65 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। अलग से दी गई NPU चिप का फायदा लेने के लिए लैपटॉप में एक Microsoft Copilot बटन मिलता है। कीबोर्ड पर दिए इस बटन से AI चैटबॉट को झटपट से लॉन्च किया जा सकता है और असिस्टेड सर्च, कॉन्टेन्ट जेनरेशन जैसे फंक्शन एक्टिव किए जा सकते हैं।

पावरफुल प्रोसेसर होने के बावजूद, एचपी ने दावा किया है कि लैपटॉप की बैटरी 14.75 घंटे तक चल सकती है। एचपी का यह लैपटॉप Windows 11 के साथ आता है और इसमें वेब सर्च, टास्क लिखने के लिए माइक्रोसॉफ्ट का नया Copilot AI असिस्टेंट दिया गया है। इसके अलावा

Advertisement

डिजाइन की बात करें तो कनवर्टिबल बॉडी वाले इस लैपटॉप का वज़न सिर्फ 1.4 किलोग्रम है और इसमें 5MP वेबकैम है। इस डिवाइस में क्वाड स्पीकर्स मिलते हैं जो Poly Studio पावर्ड हैं औ वाई-फाई 7 वायरलेस के साथ आता है।

Advertisement

HP Envy x360 14 Prce in india

HP Envy x360 14 की कीमत देश में 99,999 रुपये से शुरू होती है। इस लैपटॉप को मेटोर सिल्वर या एट्मोसफेरिक ब्लू एल्युमिनियम फिनिश में खरीदा जा सकता है। एचपी इस लैपटॉप की खरीद पर ‘Creator’s स्लिंग बैग भी फ्री दे रही है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो