होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Accordion: Google Doodle में आज दिख रहा 200 साल पुराना बॉक्स शेप अकॉर्डियन, जानें दुनियाभर में इसके मशहूर होने की कहानी

Accordion 1829 Patent Anniversary Google Doodle (अकॉर्डियन का जश्न): गूगल ने जर्मनी के वाद्ययंत्र अकॉर्डियन के पेटेंट की ऐनिवर्सरी के मौके पर रंग-बिरंगा डूडल बनाया है।
Written by: टेक्नोलॉजी डेस्क | Edited By: Naina Gupta
Updated: May 23, 2024 10:40 IST
Google Doodle में जर्मन उपकरण अकॉर्डियन की पेटेंट ऐनिवर्सरी को सेलिब्रेट किया गया है।
Advertisement

Google Doodle: गूगल ने गुरुवार (23 मई 2024) को अपने होमपेज पर एक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का डूडल बनाया गया है। इस डूडल को जर्मन मूल के 19वीं सदी के संगीत वाद्ययंत्र अकॉर्डियन के पेटेंट की ऐनिवर्सरी के मौके पर बनाया गया है। बता दें कि आज ही के दिन साल 1829 में अकॉर्डियन (accordion) का पेटेंट हुआ था।

गूगल डूडल ने गुरुवार को जर्मन मूल के 19वीं सदी के संगीत वाद्ययंत्र अकॉर्डियन की पेटेंट वर्षगांठ मनाई, जिसका पेटेंट आज ही के दिन 1829 में किया गया था।

Advertisement

108MP कैमरे वाला Infinix Note 40 5G स्मार्टफोन लॉन्च, कम दाम में मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स

कैसा वाद्ययंत्र है अकॉर्डियन

अकॉर्डियन एक फ्री-रीड पोर्टेबल म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट (संगीत वाद्ययंत्र) है जिसमें पियानो स्टायल बटन रहते हैं। इसके अलावा इसमें एक बास केस भी रहता है। सबसे पहले शुरुआत में अकॉर्डियन में बटन एक तरफ होते थे और हर की यानी बटन एक पूर्ण राग प्रोड्यूस करता था। गूगल ने इसे फोक म्यूजिशियन यानी लोक संगीतकारों का सबसे खूबसूरत वाद्ययंत्र बताया है। इस वाद्ययंत्र का लोक, शास्त्रीय और जैज़ जैसी अन्य शैलियों में अपना महत्व है।

Advertisement

कैसे दुनियाभर में लोकप्रिय हुआ अकॉर्डियन

19वीं सदी के अंत में जर्मनी में अकॉर्डियन का उत्पादन बढ़ गया और इसकी वजह थी, लोक संगीतकारों द्वारा इस वाद्ययंत्र की बढ़ती मांग। बाद में जब यूरोपीय संगीतकारों ने दुनिया भर में यात्राएं की तो इस वाद्ययंत्र की लोकप्रियता दुनिया भर में फैल गई।

Best Budget Smartwatches: धूम मचाने आईं 3000 से कम वाली Boat, Amazfit, UNIX और Itel की नई स्मार्टवॉच, जानें दाम व फीचर्स

गूगल डूडल में अकॉर्डियन

गूगल ने आज बने डूडल की थीम के विवरण में बताया है, 'आज का डूडल, अकॉर्डियन को सेलिब्रेट करने के लिए बनाया गया है। बॉक्स शेप वाले इस म्यूजिकल वाद्ययंत्र की खोज जर्मनी में 18वीं सदी में हुई थी और अब इसे दुनियाभर में बजाया जाता है।'

बता दें कि डूडल की म्यूजिक थीम में गूगल के लोगो को अकॉर्डियन पपर बेलोज़ के साथ इंटिग्रेट किया गया है। डूडल में कलाकारों को इस वाद्ययंत्र को बजाते दिखाया गया है और कलाकारों ने जर्मनी की वेशभूषा पहनी हुई है। बता दें कि Acoordian शब्द का इजाद जर्मन शब्द 'akkord' से हुआ है जिसका मतलब 'chord' होता है।

Advertisement
Tags :
doodleGoogleGoogle Doodle
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement