scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Surya Grahan 2024:साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब? जानें भारत में Ring Of Fire दिखेगा कि नहीं, साथ ही जानें सूतक काल का समय

Surya Grahan 2024 Date: बता दें कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर माह में लगने वाला है। जानें भारत में नजर आएगा कि नहीं। इसके साथ ही जानें सूतक काल सहित अन्य जानकारी
Written by: Shivani Singh
नई दिल्ली | Updated: June 17, 2024 07:53 IST
surya grahan 2024 साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब  जानें भारत में ring of fire दिखेगा कि नहीं  साथ ही जानें सूतक काल का समय
Surya Grahan Solar Eclipse 2024: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (PC-Freepik)
Advertisement

Surya Grahan 2024 Date: हिंदू धर्म में ग्रहण का विशेष महत्व है। सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) की बात करें, तो इस साल दो बार लगने वाला है। पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लग चुका है और जल्द ही दोबारा लगने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के साथ-साथ इसका वैज्ञानिक महत्व काफी अधिक है। यह खगोलीय घटना देश-दुनिया पर असर पड़ता है। वहीं दूसरी ओर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि यह सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे रिंग और फॉयर (Ring Of Fire) कहते हैं। आइए जानते हैं साल का दूसरा सूर्य कब है? साथ ही जानें सूतक और भारत में सूर्य ग्रहण नजर आएगा कि नहीं…

कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? (Solar Eclipse 2024 Date)

बता दें कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अश्विन मास की अमावस्या तिथि यानी 2 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू हो रहा है, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। ऐसे में सूर्य ग्रहण की कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट होगी।

Advertisement

भारत में सूर्य ग्रहण दिखेगा कि नहीं? (Solar Eclipse In India)

बता दें कि साल के पहले सूर्य ग्रहण की तरह दूसरा भी भारत में नजर नहीं आएगा,क्योंकि ये रात के समय लग रहा है।

कहां-कहां दिखेगा ये सूर्य ग्रहण?

बता दें कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों के अलावाआर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के भी कुछ इलाकों से दिखाई देगा।

Advertisement

सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा कि नहीं?

वेद- शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण लगने के ठीक 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है, जो ग्रहण समाप्त होने के साथ खत्म हो जाता है। सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन राशियों पर किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा।

Advertisement

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो