scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Guru Purnima 2024 Date : 20 या 21 जुलाई कब है गुरु पूर्णिमा? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल की गुरु पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। आइए जानते हैं ये तिथि और महत्व...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: July 04, 2024 15:24 IST
guru purnima 2024 date   20 या 21 जुलाई कब है गुरु पूर्णिमा  जानिए तिथि  शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है-
Advertisement

Guru Purnima 2024: हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार गुरु पूर्णिमा का पर्व आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही इस दिन गुरु पूजन करने का विशेष महत्व है। वहीं ऐसी मान्यता है कि इस दिन वेद व्यास जी की जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। गुरु पूर्णिमा के दिन पूजा पाठ और व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि आती है। आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व…

Advertisement

गुरु पूर्णिमा 2024 तिथि

वैदिक पंचांग के पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि का आरंभ  20 जुलाई को शाम में 6 बजकर 1 मिनट बजे से हो रहा है और इसका अंत 21 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट पर होगा। वहीं शास्त्रों के अनुसार उदयातिथि से कोई त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में 21 जुलाई को पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा और 21 तारीख को गुरु का पूर्णिमा का दान पुण्य कार्य किया जाएगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग में है गुरु पूर्णिमा

पंचांग अनुसार इस साल के गुरु पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। यह योग सुबह 5 बजकर 37 मिनट से शुरू होगा और यह देर रात 12 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। इस बीच आप दान- पुण्य कर सकते हैं।

Advertisement

जानिए पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और इस दिन शास्त्रों में पवित्र नदियों में स्नान करने का विधान है। लेकिन अगर नदियों में स्नान नहीं कर पाएं, तो घर पर ही थोड़ा सा गंगाजल डालकर स्नान कर सकते हैं। वहीं इसके बाद  साफ सुथरे वस्त्र धारण कर लें और पूजा चौकी पर अपने गुरु का चित्र स्थापित कर लें। साथ ही  तस्वीर पर माना अर्पण करें। वहीं  गुरु व्यास के साथ-साथ शुक्रदेव और शंकराचार्य आदि गुरुओं का भी आवाहन करें और ”गुरुपरंपरासिद्धयर्थं व्यासपूजां करिष्ये” मंत्र का जाप करें। साथ ही अगर आपने कोई गुरु बनाएं तो उनके घर जाकर उनका पूजन कर आशीर्वाद लें। वहीं ऐसी भी मान्यता है कि इसी दिन वेद व्यास जी ने चारों वेदों की रचना की थी। इस दिन गुरु अपने शिष्यों को दीक्षा भी देते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो