scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Surya Grahan 2024 Date And Time: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? सूरज दिखेगा आग की छल्ले की तरह, जानें भारत में दिखेगा कि नहीं

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date And Time In India: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण काफी खास है, क्योंकि ये रिंग ऑफ फायर होगा। जानें भारत में नजर आएगा कि नहीं
Written by: Shivani Singh
नई दिल्ली | Updated: June 21, 2024 12:12 IST
surya grahan 2024 date and time  कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण  सूरज दिखेगा आग की छल्ले की तरह  जानें भारत में दिखेगा कि नहीं
Surya Grahan 2024 Date And Time: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब
Advertisement

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date and Time in India (सूर्य ग्रहण कब है): सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का धार्मिक और खगोलीय महत्व काफी अधिक है। हिंदू धर्म में ग्रहण को काफी महत्व दिया जाता है, क्योंकि इस दौरान हर तरह के मांगलिक, शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। इसके साथ ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इसके अलावा 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस साल दो सूर्य ग्रहण पड़ रहे हैं जिसमें से पहला 8 अप्रैल को पड़ चुका है। इसके साथ ही दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर माह में पड़ने वाला है। आइए जानते हैं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब होगा। इसके साथ ही जानें भारत में नजर आएगा कि नहीं और सूतक काल का समय…

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब 2024? (Surya Grahan 2024 Kab)

बता दें कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगने वाला है। भारतीय समय के अनुसार, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। ऐसे में सूर्य ग्रहण की कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट होगी।

Advertisement

बता दें कि ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। ऐसे में चंद्रमा सूर्य को करीब 93 प्रतिशत तक ढक लेगा। ऐसे में रिंग ऑफ फायर यानी आग का छल्ला 7 मिनट 25 मिनट तक दिखाई देगा।

कहां-कहां दिखेगा ये सूर्य ग्रहण?

2 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिख सकेगा, क्योंकि ये रात के समय लग रहा है। ऐसे में भारत को छोड़कर ये सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों के अलावा आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के भी कुछ इलाकों से नजर आएगा।

Advertisement

भारत में सूतक काल मान्य होगा कि नहीं (Surya Grahan Sutak Kaal)

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण रात के समय लगने वाला है। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा। बता दें सूर्य ग्रहण आरंभ होने के करीब 12 घंटे पहले से सूतक काल आरंभ हो जाता है, जो ग्रहण समाप्त होने के साथ खत्म हो जाता है।

Advertisement

कैसे देखें सूर्य ग्रहण 2024? (Where You Watch Solar Eclipse 2024)

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके लिए नासा सहित तमाम स्पेस एजेंसियां इसकी भी लाइव स्ट्रीमिंग करेंगी।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो