होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

सूर्य ने बदली अपनी चाल, अगले 14 दिन इन राशियों के लोग होंगे मालामाल, मान-सम्मान के साथ कमाएंगे खूब पैसा

Surya Nakshatra Gochar 2024: सूर्य के शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में मेष सहित कुछ राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ मिलेगा।
Written by: Shivani Singh
नई दिल्ली | April 27, 2024 07:58 IST
Surya Nakshatra Gochar 2024: सूर्य के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश
Advertisement

Surya Nakshatra Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। जहां सूर्य एक माह में राशि परिवर्तन करते हैं, तो वहीं करीब 15 दिन में नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आत्मा के कारक सूर्य आज यानी 27 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 8 मिनट पर अश्विनी नक्षत्र से निकलकर भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इस नक्षत्र में 11 मई को सुबह 7 बजकर 13 मिनट तक रहेंगे। भरणी नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से दूसरे स्थान पर है। इस नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव है। दोनों ही ग्रहों के बीच संबंध अच्छे है। जहां सूर्य आत्मा, अहंकार, आत्म सम्मान जीवन का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो वहीं शुक्र प्रेम, आकर्षण, सौभाग्य आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में भरणी नक्षत्र में सूर्य के आने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का भरणी नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को करियर में उन्नति मिल सकती है। पदोन्नति के भी आसार नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होकर बोनस, पदोन्नति या फिर इंक्रीमेंट दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो ठीक ठाक रहने वाली है। समृद्धि के साथ स्थिरता में वृद्धि होने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही व्यापार में भी लाभ मिल सकता है। अगर आप अपनी बौद्धिक क्षमता के अनुसार निवेश करेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय की वृद्धि होग। अपनी रणनीति से आप काफी लाभ कमा सकते हैं। कुल मिलाकर सूर्य के भरणी नक्षत्र में जाना इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शुक्र के नक्षत्र में जाने से सूर्य रिश्तों पर भी सकारात्मक असर डालने वाले हैं।

Advertisement

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आप अपनी मेहनत और कौशल से पदोन्नति पा सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति से आप थोड़े संतुष्ट रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ-साथ बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें, तो अच्छा रहने वाले हैं। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता समाप्त हो सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। परिवार के सहयोग से आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। परिवारिक रिश्तों में खुशी और संतुष्टि बनी रह सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य के स्वामी वाली इस राशि के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन किसी चमत्कार से कम नहीं हो सकता है। इस राशि के जातकों की वेतन वृद्धि, पदोन्नति के साथ करियर में खूब उन्नति हो सकती है। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो इस राशि के जातकों को उनकी मेहनत और लगन का फल अब मिलेदा। आप अपनी चतुराई से काफी पैसा कमा सकते हैं। इसके साथ ही धन संचय करने के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही इस अवधि में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सूर्य के शुक्र के नक्षत्र में जाने से रिश्तों में लंबे समय से चली आ रही खटास से भी छुटकारा मिल सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Advertisement
Tags :
religion newssun transit
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।