scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

12 साल बाद गजकेसरी राजयोग बनने से इन राशियों की पलटेगी किस्मत, गुरु बृहस्पति और चंद्र ग्रह की रहेगी विशेष कृपा

वैदिक पंचांग के मुताबिक गुरु और चंद्रमा ने गजकेसरी राजयोग बनाया है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: May 09, 2024 19:02 IST
12 साल बाद गजकेसरी राजयोग बनने से इन राशियों की पलटेगी किस्मत  गुरु बृहस्पति और चंद्र ग्रह की रहेगी विशेष कृपा
गजकेसरी राजयोग इन राशियों को शुभ फलदायी-
Advertisement

Gajkesri Rajyog 2024: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाकर राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति ने 12 साल बाद वृष राशि में प्रवेश किया है, तो वहीं चंद्रमा ने 8 तारीख को वृष में प्रवेश किया है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बन गया है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। वहीं समाज में मान प्रतिष्‍ठा हासिल करेंगे। आप धन कमाने में सफल होंगे और कारोबार में जबरदस्त सफलता हासिल करेंगे। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वही इस दौरान जीवनसाथी की तरक्की भी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

गजकेसरी राजयोग का बनना सिंह राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बन रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में इजाफा हो सकता है। साथ ही बिजनेस में वृद्धि होने के साथ आपको मान-सम्मान भी मिलेगा, जिससे आपको नए अवसर मिलेंगे। वहीं आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही जो लोग एस्पोर्ट और इंपोर्ट का व्यापार करते हैं, उनके लिए समय समय लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

Advertisement

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बन गया है। इसलिए इस दौरान बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं पिता की तरफ से धन लाभ हो सकता है। जो जातक अपने करियर में विशेष आधिकारिक पद पाने की इच्छा रखते हैं, उनकी मनोकामना पूरी होगी। साथ ही व्यापारी वर्ग कारोबार से संबधित कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो