scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

7 जुलाई से चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, धन के दाता शुक्र ग्रह करेंगे कर्क राशि में प्रवेश

वैदिक पंचांंग के अनुसार शुक्र ग्रह 7 जुलाई को कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | June 27, 2024 11:36 IST
7 जुलाई से चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत  धन के दाता शुक्र ग्रह करेंगे कर्क राशि में प्रवेश
1 साल बाद शुक्र ग्रह करेंगे कर्क राशि में प्रवेश-
Advertisement

Venus Transit In Cancer: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह सूर्य देव की तरह ही लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि 7 जुलाई को शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह कर्क राशि में लगभग 1 साल बाद गोचर करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। साथ ही व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ के अवसर मिलेंगे। साथ ही आप आय के नए स्रोत प्राप्त करेंगे और पैसे बचाने में सफल रहेंगे। वहीं इस समय आपको निवेश के लाभ होगा। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं इस समय संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार आ सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

धन के दाता शुक्र ग्रह का गोचर तुला राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही आत्मविश्वास में अच्छी बढ़ोतरी होगी और हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका व्यवसाय अच्छा लाभ कमाएगा। वहीं इस समय व्यापार का विस्तार हो सकता है। साथ ही जो लोग फिल्म लाइन, मॉडलिंग, मीडिया या फैशन डिजाइनिंग के कार्य से जुड़े हुए हैं, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप बहुत सारा पैसा कमाने के अलावा पैसे बचाने में भी सक्षम होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस अवधि में आपको देश- विदेश जाने का मौका मिलेगा। वहीं इस समय आफ धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही जो नौकरीपेशा लोग हैं उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो