scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

30 साल बाद मंगल पर पड़ी शनि देव की तीसरी दृष्टि, इन राशियों को मिलेगा अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव ने मंगल ग्रह पर तीसरी दृष्टि डाली है, जिससे कुछ राशियोंं की किस्मत चमक सकती है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: June 26, 2024 13:37 IST
30 साल बाद मंगल पर पड़ी शनि देव की तीसरी दृष्टि  इन राशियों को मिलेगा अपार पैसा और पद  प्रतिष्ठा  हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
मंगल पर शनि का पड़ रही है तीसरी दृष्टि-
Advertisement

ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों पर शुभ और अशुभ दृष्टि डालते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव अभी कुंभ राशि में संचऱण कर रह हैं और मंगल ग्रह 1 जून को अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में शनि की तीसरी दृष्टि मंगल देव पर पड़ रही है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

शनि देव की मंगल ग्रह पर तीसरी दृष्टि मेष राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकती है। इसलिए इस समय आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी आय के सुख साधनों में वृद्धि होगी। इस दौरान आप जो भी कार्य करेंगे उन सभी में आपको सफलता मिलती जाएगी। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही घर- परिवार में खुखी बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव की मंगल ग्रह पर तीसरी दृष्टि अनुकूल सिद्ध हो सकती है। इसलिए इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों को जूनियर और सीनियर प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आप लोगों को अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

Advertisement

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शनि देव की मंगल ग्रह पर तीसरी दृष्टि कन्या राशि के लोगों को शुभ सिद्ध हो सकती है। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं जो कार्य आपके कई दिन से अटके हुए थे वो बनेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति और मान सम्मान मिलने के भी योग हैं। समाज में आपको लोकप्रियता बढ़ेगी आपको पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ मिलेगा। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो