scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Nag Panchami 2024 Date: कब है नाग पंचमी? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि

Nag Panchami 2024 Date, Nag Panchami Kab Hai: नाग पंचमी का त्योहार नागों, सांपों की पूजा के लिए समर्पित है।
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | July 03, 2024 17:24 IST
nag panchami 2024 date  कब है नाग पंचमी  जानिए तिथि  शुभ मुहूर्त और पूजा  विधि
नाग पंचमी श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है-
Advertisement

Nag Panchami 2024 Shubh Muhurat, Puja Vidhi: हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व है। यह त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। नाग पंचमी तिथि के दिन नाग देवता की विशेष पूजा का विधान है। साथ ही नागों का स्नान दूध से कराया जाता है। वहीं इस दिन लोग नागों का प्रतीक चित्र बनाकर पूजा करते हैं। मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक शक्ति, मनोवांछित फल और अपार धन की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान शिव का आपको आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Advertisement

साथ ही अगर ज्योतिष के दृष्टिकोण से देखें तो इस दिन कालसर्प दोष की पूजा होती है। मतलब जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष और राहु दोष होता है वो लोग इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हैं। इस साल नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं तिथि और शुभ मुहूर्त…

नाग पंचमी तिथि 

नाग पंचमी का त्योहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल पंचमी की तिथि का आरंभ 9 अगस्त को रात 12 बजकर 35 मिनट से होगा और इसका अंत 10 अगस्त को सुबह 3 बजकर 13 मिनट पर होगा। इसलिए नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा।

नाग पंचमी पूजा मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक नाग पंचमी पर पूजा का शुभ मुहुर्त 09 अगस्त 2024 को सुबह 5 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इस बीच में आप नाग देवता की पूजा कर सकते हैं।

Advertisement

नाग पंचमी पूजा विधि

नाग पंचमी पर सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान करके साफ सुथरे वस्त्र धारण कर लें। फिर भगवान शिव की आराधना करें और प्रतीकात्मक नाग बनाकर पूजा करें। नाग देवता की पूजा में फल, फूल, मिठाई और दूध अर्पित करें। वहीं अगर जन्मकुंडली में कालसर्प दोष हो तो व्यक्ति को नाग पंचमी के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए। साथ ही इस दिन ब्राह्राण और जरूरतमदों को दान करना चाहिए। ऐसा करने से राहु- केतु के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिल सकती है। वहीं नाग पंचमी के दिन व्यक्ति को व्रत रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो