होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

12 मई से शनि की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों का जाग उठेगा भाग्य, बिजनेस-नौकरी में तरक्की के साथ बढ़ेगी आमदनी

Shani In Purva Bhadrapada Nakshatra: न्याय के देता शनि मई माह में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे, जिससे इन 3 राशियों को विशेष लाभ मिलेगा
Written by: Shivani Singh
नई दिल्ली | April 27, 2024 08:50 IST
Shani In Purva Bhadrapada Nakshatra: शनि करने वाले हैं पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण पर
Advertisement

Saturn Transit Purva Bhadrapada Nakshatra: कर्मफल दाता और न्याय कर्ता शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। इसके साथ ही शनि को महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। यह ग्रह जातक के मान-सम्मान, धन, स्वास्थ्य, तरक्की, बिजनेस, रिश्तों आदि पर असर डालता है। इतना ही नहीं शनि एक मात्र ऐसा ग्रह है जिसे साढ़े साती और ढैय्या का हक दिया गया है। ऐसे में शनि के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में अधिक नजर आता है। शनि समय-समय पर राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। बता दें कि इस समय शनि पूर्वाभाद्रपद के प्रथम पद में विराजमान है। वहीं मई माह की 12 तारीख को सुबह 8 बजकर 7 मिनट पर शनि पूर्वाभाद्रपद के द्वितीय पद में आएंगे। इसके साथ ही इस पद यानी चरण में 18 अगस्त चक रहने वाले हैं। शनि के इस चरण में रहने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र 25 वां नक्षत्र माना जाता है। जिसके पहले तीन चरण कुंभ राशि में आते हैं और अंतिम चरण मीन राशि में पड़ता है। पूर्वाभाद्रपद  नक्षत्र के दूसरे चरण में जातकों के अंदर अधिक ऊर्जा होती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुख की प्राप्ति होती है। बुद्धि, प्रेमी और आकर्षण बढ़ता है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

Advertisement

मेष राशि (Mesh Zodiac)

शनि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में इस राशि के जातकों की आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी होगी। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। इसके साथ ही भविष्य के लिए धन संचय करने में कामयाब हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान मिलेगा। अपनी बुद्धि के कौशल से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर काफी अच्छा समय बीत सकता है। इसके साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है।प्रापर्टी में भी निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कुल मिलाकर शनि के पूर्वाभाद्रपद के दूसरे चरण में जाना इस राशि के जातकों के लिए हर क्षेत्र में लाभकारी सिद्ध हो सकता है।  

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे पद में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शनि की चाल में बदलाव होने के कारण इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी, बिजनेस में लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। इसके चलते आपको बोनस , इंक्रीमेंट के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। लंबे समय से जो व्यापार में मंदी छाई हुई थी। अब उसमें थोड़ी सी बढ़ोतरी होगी। ऐसे में बिजनेस में हो रहे घाटे से छुटकारा मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा, जो जातक इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के जातकों के ऊपर भी भगवान शनि की विशेष कृपा बनी रहेगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ आप अपनी बुद्धिमत्ता से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। परिवार के साथ खुशनुमा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही बेरोजगार जातकों को नौकरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में थोड़ा सा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें उनका भी लाभ होगा। नई नौकरी ढूंढ रहे जातकों को भी कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस में भी खूब सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। अगर कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लव लाइफ अच्छी बनी रहेगी। इसके साथ ही संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Advertisement
Tags :
religion newsshani dev
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।