scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

सपने में ट्रेन और बस छूटने का क्या होता है मतलब? जानिए रियल लाइफ पर क्या पड़ता है प्रभाव

Meaning Of Missing The Train: सपने में ट्रेस का छूटना बेहद अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको धन की हानि हो सकती है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | May 09, 2024 13:40 IST
सपने में ट्रेन और बस छूटने का क्या होता है मतलब  जानिए रियल लाइफ पर क्या पड़ता है प्रभाव
जानें, सपने में ट्रेन छूटने का क्या होता है मतलब
Advertisement

Meaning Of Missing The Train: हर इंसान आमतौर पर सपने देखता है। साथ ही कुछ सपने देखकर हमको सकारात्मकता महसूस होती है, तो वहीं कुछ सपने देखकर हम निवेगिव हो जाते हैं और डर जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये जरूरी नहीं कि जो सपना हमने देखा हो उसका असल जिंदगी में भी वो ही मतलब हो। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं सपने में अगर आपकी बस या ट्रेन छूट जाए तो उसका क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…

सपने में ट्रेन का छूटना

स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में ट्रेन का छूटना अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा। साथ ही पारिवारिक चुनौतियों का आपको सामना करना पड़ सकता है। वहीं किसी बात को लेकर आप तनाव में आ सकते हैं। साथ ही आपका धन की फंस सकता है।

सपने में ट्रेन की यात्रा करना

अगर आप सपने में ट्रेन की यात्रा कर रहे हैं तो यह बेहद शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं आपका कोई कार्य अटका हुआ था तो वो बन सकता है। वहीं किसी तनाव से आप मुक्त हो सकते हैं।

Advertisement

सपने में ट्रेन का पीछा करना

स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि आप अपने सपने में किसी ट्रेन का पीछा कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको कोई परेशाना घेर सकती है। साथ ही आपको किसी काम में असफलता हाथ लग सकती है। इसलिए आने वाले दिनों में आपको कार्य- व्यवसाय में सावधानी बरतनी चाहिए।

Advertisement

सपने में ट्रेन के आगे कूदना

यदि सपने में आप ट्रेन के आगे कूदते हैं तो यह एक बेहद अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको धन का नुकसान हो सकता है। कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। वहीं आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। वहीं आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है।

सपने में बस का छूटने का मतलब

स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में बस का छूटना बेहद अशुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आने वाले दिनों में आपका कोई कार्य बनते- बनते रह सकता है। साथ ही आपको किसी कार्य में सफलता हाथ लग सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो