scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

18 साल बाद राहु करेंगे शनि के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नई नौकरी के साथ होगा अपार धनलाभ

वैदिक ज्योतिष अनुसार राहु ग्रह शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: May 29, 2024 12:31 IST
18 साल बाद राहु करेंगे शनि के नक्षत्र में प्रवेश  इन राशियों की चमकेगी किस्मत  नई नौकरी के साथ होगा अपार धनलाभ
राहु करेंगे शनि के नक्षत्र में प्रवेश-
Advertisement

Rahu Nakshatra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि राहु ग्रह  एक राशि में 18 साल बाद प्रवेश करता है और इस समय राहु बुध ग्रह के नक्षत्र रेवती में स्थित हैं। इसके साथ ही 8 जुलाई 2024 को शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशयों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही आय के नए सोर्स बनेंगे। वहीं आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। साथ ही जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा। वहीं इस समय आप वाहन या कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कुंभ राशि के लोगों को शुभ साबित हो सकता है। आपको करियर में बढ़ोतरी के लिए कई अवसर मिलेंगे। आप इस दौरान काफी कुछ नया सीखेंगे जो आपके करियर में वृद्धि कराएगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपका वैवाहिक जीवन पहले से काफी अच्छा रहेगा। साथ ही आपकी आय के नए सोर्स बन सकते हैं। साथ ही व्यापारी वर्ग को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

Advertisement

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही साथ ही कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से तालमेल काफी अच्छा रहेगा। जिससे आप अपने सभी काम सरलता से पूरे करेंगे और आपका बॉस आपके काम से प्रसन्न होगा। वहीं इस दौरान आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। साथ ही इस अवधि में आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी के नए अवसर इस दौरान मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो