होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

18 महीने बाद मंगल करेंगे अपने मित्र शुक्र के घर में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन- संपत्ति का होगा अपार लाभ

Mangal Transit In Taurus: वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: July 03, 2024 12:37 IST
मंगल ग्रह करेंगे वृष राशि में प्रवेश-
Advertisement

Mangal Transit In Taurus: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को शौर्य, साहस, पराक्रम और प्रापर्टी का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 45 दिन बाद राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। मंगल ग्रह वृष राशि में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि वृष राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है, जो मंगल के मित्र हैं। इसलिए इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों को पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को प्रापर्टी और कार्य- व्यवसाय में अच्छा लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी बुद्धि और कौशल का स्तर बढ़ेगा और आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर मिलेगा। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और इनकम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

मंगल ग्रह के गोचर करते ही कुंभ राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इसके अलावा आप धन की बचत करने में भी सफल रहेंगे। ग्रहों के शुभ प्रभाव से कारोबार व शेयर बाजार से आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको प्रापर्टी और वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय आपके माता के साथ संंबंध मजबूत होंगे। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

मंगल ग्रह का गोचर मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंंगल ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। वहीं पारिवारिक व वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। साथ ही इस समय आपको प्रापर्टी लेन- देन से लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
AstroNewsreligion news
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement