scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

12 साल बाद बनेगा गुरु और मंगल का संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल और गुरु की युति वृष राशि में बनने जा रही है। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: June 30, 2024 11:05 IST
12 साल बाद बनेगा गुरु और मंगल का संयोग  इन राशियों की चमकेगी किस्मत  करियर में तरक्की के साथ हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
मंगल और गुरु की युति वृष राशि में बनेगी-
Advertisement

Mangal And Guru Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार देवताओं के गुरु बृहस्पति ने 12 साल बाद वृष राशि में संचरण कर रहे हैं और वहीं ग्रहों के सेनापति जुलाई की शुरुआत में मेष राशि से निकलकर वृष राशि में भ्रमण करेंगे। जिससे वृष राशि में मंगल और गुरु ग्रह की युति बनेगा। जिससे जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और मंगल की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठित लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा और इसका सीधा लाभ आपको करियर में मिलेगा। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अटका हुआ धन मिलेगा। साथ ही इस अवधि में आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग प्रभावित होंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

गुरु और मंगल का संयोग मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की जॉब लग सकती है या विवाह हो सकता है। वहीं इस समय आपकी आय में भी इजाफा होगा। साथ ही  नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी तरक्की होगी और सैलरी वृद्धि के कई अवसर प्राप्त होंगे। वहीं जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान प्राप्त हो सकती है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और मंगल का संयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाएं में वृद्धि होगी। साथ ही आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपको नौकरी और व्यापार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। क्योंकि इस योग की दृष्टि आपके कर्म भाव पर पड़ रही है। वहीं इस समय उन लोगों को विशेष लाभ हो सकता है, जिन लोगों का व्यापार प्रापर्टी, रियल स्टेट और जमीन जायदाद से जुड़ा हुआ है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो