scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

जुलाई में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर में तरक्की के साथ कमाएंंगे खूब सारा धन

वैदिक ज्योतिष अनुसार जुलाई में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | June 28, 2024 13:28 IST
जुलाई में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग  इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम  करियर में तरक्की के साथ कमाएंंगे खूब सारा धन
शुक्र और बुध ग्रह लक्ष्मी नारायण राजयोग बनाने जा रहे हैं-
Advertisement

Laxmi Narayan Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग बनाते हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह और बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे जुलाई में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही  इस दौरान आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों में अच्छी सफलता मिलेगी और आप खुद को साबित करने में सफल होंगे। वहीं आप समाज में लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना तुला राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी तरक्की होगी और सैलरी वृद्धि के कई अवसर प्राप्त होंगे। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है।

Advertisement

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर पड़ने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं आप घर या वाहन खरीदने में निवेश कर सकते हैं। व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ के अवसर मिलेंगे। साथ ही आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस अवधि में आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ मिल सकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो