scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

1 साल बाद लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, शुक्र और बुध ग्रह की रहेगी असीम कृपा

Laxmi Narayan Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र और बुध ग्रह लक्ष्मी नारायण राजयोग बनाने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | June 27, 2024 12:51 IST
1 साल बाद लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से इन राशियों का चमकेगा भाग्य  शुक्र और बुध ग्रह की रहेगी असीम कृपा
शुक्र और बुध ग्रह लक्ष्मी नारायण राजयोग बनाने जा रहे हैं-
Advertisement

Laxmi Narayan Yog: वैदिक ज्योतिष में कुछ ऐसे राजयोगों का वर्णन मिलता है। जिनके कुंडली में होने से व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है और व्यक्ति हमेशा धनवान रहता है। यहां हम ऐसे ही राजयोग का वर्णन करने जा रहे हैं, जिसका नाम है लक्ष्मी नारायण राजयोग। आपको बता दें यह राजयोग जुलाई में बुध और शुक्र की युति से बनने जा रहा है। यह राजयोग कर्क राशि में बनेगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस दौरान बहुत सारा पैसा कमाने के अलावा आप पैसे बचाने में भी सक्षम होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस अवधि में आपको विदेश जाने का मौका मिलेगा। वहीं इस समय आपके नए संबंध बनेंगे। जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। इस समय आपके व्यक्तित्व में भी निखार होगा। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से कन्या राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी बुद्धि और कौशल का स्तर बढ़ेगा और आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा आप धन की बचत करने में भी सफल रहेंगे। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही निवेश से लाभ के योग बनेंगेो। वहीं  पारिवारिक व वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार एक्सपोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

Advertisement

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरी पेशा जातक इस समय केवल अपने काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे और करियर को आगे बढ़ाएंगे। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो