होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

4 जून को गुरु बृहस्पति होंगे उदय, अगले 1 साल तक इन राशियों की धन- दौलत में होगी अपार बढ़ोतरी, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

गुरु बृहस्पति जून की शुरुआत में वृष राशि में उदय होने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: June 02, 2024 10:59 IST
जून में गुरु बृहस्पति होंगे उदय-
Advertisement

Guru Uday 2024: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अस्त और उदय होते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि मान- सम्मान और प्रतिष्ठा के कारक गुरु बृहस्पति जून की शुरुआत में वृष राशि में उदय होने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस अवधि में धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही  इन लोगों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय अवधि में शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही साथ ही आपकी लव लाइफ भी पहले से काफी शानदार रहने वाली है। शिक्षा के मामले में यह अवधि बहुत ही अच्छी साबित होगी। वहीं इस दौरान आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगाा। विद्यार्थियों को इस दौरान पहले से अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको अपने पिता से आर्थिक लाभ मिलने की भी उम्मीद है। वहीं इस समय आपके अटके हुए कार्य पूरें होंगे। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

गुरु ग्रह का उदित होना मकर राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही । विद्यार्थियों को इस दौरान पहले से अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। इस राशि के जो लोग विदेश जाने के इच्छुक हैं उन्हें विदेश जाने का चांस मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। वहीं जो लोग ज्योतिष, कथावाचक, विचारक और धर्म के कार्यों से जुड़े हुए हैं, उनको गुरु के उदित होने से लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
AstroNewsreligion news
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement