शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ में हुए वक्री, दिवाली तक इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, मिलेगा अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा
Shani Dev Vakri In Kumbh: वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि शनि देव अपनी स्वराशि में वक्री हो गए हैं और वह दिवाली तक वक्री अवस्था में ही भ्रमण करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं करियर में आपको अपने काम से संतुष्टि और आराम मिलेगा। व्यापार में उत्पादन बढ़ेगा और मुनाफा भी। साथ इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त होगा। वहीं जो लोग प्रापर्टी, रियल स्टेट, और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
शनि देव का उल्टी चाल चलना मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आकी राशि से इनकम भाव पर वक्री हुए हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं यह गोचर आपको करियर में आगे बढ़ने के नए मौके दे सकता है। आपको नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन का भी सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों क पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उल्टा चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर वक्री हुए हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य अटके हुए थे वो बनेंगे। वहीं अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। नई नौकरी में आपको बेहतर संभावनाएं मिल सकती हैं। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। जो शुभ रहेंगी। वहीं इस समय कारोबारियों को अच्छा लाभ मिलेगा।