Chandra Grahan 2024 Date, Timings: कब लगने वाला है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण? जानें क्या भारत में दिखाई देगा
Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2024 Date and Time in India: चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण आसमान में दिखने वाली ऐसी अद्भुत घटनाएं हैं जिन पर दुनियाभर के वैज्ञानिकों की नज़र रहती है। खासतौर पर खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों को इनका इंतजार रहता है। साल 2024 में पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगा था। और अब साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को पड़ेगा। अगला चंद्र ग्रहण एक आंशिक ग्रहण होगा जिसे दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा।
Surya Grahan in India 2024: Check Date and Time Here
कब लगता है चंद्र ग्रहण?
विज्ञान के मुताबिक, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं और पृथ्वी के बीच में आने के चलते सूरज का प्रकाश चंद्रमा पर नहीं पड़ता। तो इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
चंद्र ग्रहण एक आसमान में घटित होने वाली एक खगोलीय घटना है। धरती, सूर्य की परिक्रमा करती है और चंद्रमा एक उपग्रह है जो पृथ्वी का चक्कर लगा रहा है। और जब पृथ्वी, सूर्य व चंद्रमा के बीच आ जाती है तो सूर्य की रोशनी, चांद तक नहीं पहुंच पाती। इस स्थिति में धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस घटना को ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लगता है।
किस समय लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण?
भारतीय समयानुसार साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा। यह ग्रहण सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। यानी इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट की होगी।
क्या भारत में दिखेगा सितंबर में लगने वाला चंद्र ग्रहण?
सितंबर में लगने वाला साल का दूसरा चंद्र ग्रहण एशिया के अधिकतर हिस्सों, यूरोप, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक, अंटार्कटिका और हिंद महासागर के सीमित क्षेत्रों में दिखेगा। बता दें कि भारत में मुंबई समेत कुछ पश्चिमी शहरों में यह चंद्र ग्रहण दिख सकता है। हालांकि, ऐसा होने की संभावना बहुत कम है। क्योंकि ग्रहण शुरू होने के बाद चांद अपने क्षितिज से नीचे चला जाएगा और भारत में दिखना बंद हो जाएगा।