1 साल बाद मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों को मिलेगा अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा, शुक्र ग्रह की रहेगी असीम कृपा
Malavya Rajyog: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को वैभव, धन, ऐश्वर्य, सुख-समृद्धि और लग्जरी का कारक माना गया है। वहीं शुक्र समय- समय पर गोचर करके खास राजयोग का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि सितबंर में शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। वहीं इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। नई नौकरी में आपको बेहतर संभावनाएं मिल सकती हैं। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की इस समय हो सकती है। वहीं सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही जो लोग विवाह योग्य हैं, उनको शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
मालव्य राजयोग का बनना धनु राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय़ के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आने वाले समय में आप खुद को अधिक ऊर्जावान और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। इस समय में आपको परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग भी मिलने वाला है। साथ ही आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी स्थान में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस समय आप अच्छा धन कमा पाएंगे और बचत भी कर सकेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। साथ ही व्यापाऱियों को अटका हुआ धन मिलेगा।