होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Weather Update: दिल्ली-NCR के लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत, IMD ने बारिश और तेज हवा को लेकर किया पूर्वानुमान

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आगामी कुछ दिनों के लिए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 02, 2024 12:45 IST
दिल्ली-NCR के लोगों को गर्मी से मिली राहत (Express Photo)
Advertisement

Delhi NCR Weather Update Today, Delhi NCR Main Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत भरी खबर आई है। बीते शनिवार को दोपहर बाद तेज हवा और बूंदा बांदी की वजह से मौसम में बदलाव आया है। इससे लोगों को गर्म हवाओं से भी राहत मिली है। इसके साथ-साथ मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक लोगों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

शनिवार का दिन दिल्ली समेत एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरा रहा। मौसम में आए बदलाव की वजह से लोगों को गर्मी में तपना नहीं पड़ा। मौसम में हुए बदलाव की वजह से शनिवार का अधिकतम 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को अधिकतम 45.8 डिग्री तापमान था। हालांकि दिन का न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

Advertisement

शनिवार को मौसम में आए बदलाव के वजह से आगामी कुछ दिनों तक राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बीते दिनों गर्म हवा की वजह से तीन लोगों को मौत हो गई थी। वहीं दिल्ली के सफदरजंग अस्पतला में अभी 12 लोग लू के वजह से भर्ती हैं। जबकि राम मनोहर लोहिया में भी चार लोग भर्ती है।

वहीं मौमस विभाग ने मानसून को लेकर अपडेट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आगामी 20 जून तक दिल्ली-एनसीआर के इलाकों तक मानसून पहुंचने की संभावना है। हालांकि शनिवार को मौसम में हुए बदलाव की वजह से आगामी 4 से 5 दिनों तक राहत मिलने के आसार हैं।

तेज हवा के साथ हो सकती बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। अनुमान लगाया गया है कि 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इसके साथ ही शाम के समय हल्की बारिश भी हो सकती है।

Advertisement
Tags :
delhi-weather
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement