होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

OYO से जुड़े नोएडा के होटल में धड़ल्ले से हो रहा था देह व्यापार, कंपनी ने लिया बड़ा एक्शन

व्यापार से जुड़ी शिकायत पहुंची तो अनुबंध खत्म करने के साथ OYO ने होटल के मालिकों को कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहने के लिए अपना इरादा ज़ाहिर किया है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: April 24, 2024 23:35 IST
उत्तर प्रदेश की OYO होटल का मामला (Express file photo)
Advertisement

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक होटल में बड़े पैमाने पर चल रहे देह व्यापार के बाद OYO कंपनी ने उस होटल से अपना अनुबंध खत्म कर लिया है और कार्रवाई की बात भी कही है। नोएडा के शीतला होटल के साथ OYO का करार था लेकिन जब कंपनी के पास देह व्यापार से जुड़ी शिकायत पहुंची तो अनुबंध खत्म करने के साथ OYO ने होटल के मालिकों को कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहने के लिए अपना इरादा ज़ाहिर किया है।

होटल में चल रहे देह व्यापार का भांडाफोड़ तब हुआ जब नोएडा पुलिस ने नोएडा के बहलोलपुर में होटल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान होटल से देह व्यापार रैकेट चलाने में शामिल होने के आरोप में कई लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने होटल से चार महिलाओं और तीन नाबालिगों को भी बाहर निकाला।

Advertisement

OYO का बयान

OYO कंपनी ने एक बयान में कहा, "इन आरोपों ने हमें मामले की गहन जांच करने के लिए प्रेरित किया। सावधानीपूर्वक समीक्षा और विचार के बाद हमें पता लगा कि इस तरह का मामला है और हमारा होटल के साथ अनुबंध है।" ओयो ने आगे कहा हमने होटल के साथ अपना अनुबंध खत्म करने का फैसला किया है। यह निर्णय OYO के सुरक्षित और बेहतर वादे को बनाए रखने के लिए लिया गया है।

ओयो ने उन लोगों की भी सराहना की जिन्होंने इन आरोपों को सामने लाने की कोशिश की थी। OYO की ओर से कहा गया कि इस तरह का मामला किसी को भी मालूम चलता है तो वह हमें जानकारी दे। OYO के उत्तर भारत के प्रमुख पावस कुमार ने अपने होटल क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों को लेकर ज़ीरो टोलरेंस नीति अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "हम शहर में सुरक्षित OYO होटल व्यवस्था देने के लिए काम कर रहे हैं और ऐसे मामलों से सख्ती से निपट रहे हैं।

Advertisement
Tags :
hotelsRacketUP News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement