scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

यूपी में भितरघातियों ने किया NDA का बड़ा नुकसान, अपना दल नेता और योगी के मंत्री ने बताई सीटें कम होने की यह वजह

अपना दल (एस) का बीजेपी से गठबंधन है। वह एनडीए का हिस्सा है। इस बार लोकसभा चुनाव में एनडीए को यूपी में भारी नुकसान हुआ। यूपी में एनडीए को 33 सीटें मिली थीं। जबकि पिछले 2019 के चुनाव में गठबंधन को 64 सीटें मिली थीं। यानी इस बार आधी सीटों पर गठबंधन को हार मिली।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
नई दिल्ली | Updated: June 23, 2024 14:02 IST
यूपी में भितरघातियों ने किया nda का बड़ा नुकसान  अपना दल नेता और योगी के मंत्री ने बताई सीटें कम होने की यह वजह
यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और अपना दल (एस) नेता आशीष पटेल।
Advertisement

यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और अपना दल (एस) नेता आशीष पटेल ने राज्य में एनडीए की हार के लिए भितरघात को बड़ी वजह बताई है। उन्होंने मांग की कि गठबंधन में जितने भी घटक दल हैं, उनके बारे में गंभीरता से जांच करके भितरघातियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अपनी पार्टी के बारे में कहा कि नोटिस देने का काम शुरू हो गया है। हाल ही में पार्टी नेता और राबर्ट्सगंज से पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल को नोटिस दिया गया था।

Advertisement

विपक्ष ने सत्ता पक्ष के बारे में फैलाया भ्रम

आशीष पटेल ने कहा कि विपक्ष ने एनडीए के बारे में जनता में कई तरह के भ्रम फैलाया। एनडीए उस भ्रम को खत्म करने में नाकाम रहा। इससे जनता नाराज हुई और वह वोट नहीं दी। इसमें सबसे बड़ा था संविधान बदलने को लेकर भ्रम फैलाना। उन्होंने कहा कि संविधान बदलने का जो भ्रम विपक्षी इंडिया गुट ने जनता में फैलाया, वह हार की बड़ी वजह में से एक है।

Advertisement

अपना दल (एस) का बीजेपी से गठबंधन है। वह एनडीए का हिस्सा है। इस बार लोकसभा चुनाव में एनडीए को यूपी में भारी नुकसान हुआ। यूपी में एनडीए को 33 सीटें मिली थीं। जबकि पिछले 2019 के चुनाव में गठबंधन को 64 सीटें मिली थीं। यानी इस बार आधी सीटों पर गठबंधन को हार मिली।

2024 के चुनाव में विपक्षी गठबंधन ने बीजेपी और एनडीए के खिलाफ संविधान को खत्म करने का भ्रम फैलाया। बीजेपी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि विपक्षी गठबंधन की चाल से जनता के बीच यह संदेश गया कि मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आई तो वह मनमानी करेगी। इससे जनता ने अपना वोट एनडीए को नहीं दिया और सत्ता पक्ष को भारी नुकसान हुआ।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो