Weather Update: गर्मी और उमस से दिल्ली-NCR का हाल-बेहाल, बिहार में रेमल तूफान को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
Delhi NCR Weather: देश के सभी इलाकों में गर्मी का भयानक रूप देखने को मिल रहा है। गर्मी का आलम ये हैं कि लोगों को जीना मुहाल हो गया है। राजधानी दिल्ली में जहां पिछली बार की तुलना में इस बार और 5 डिग्री ज्यादा गर्मी देखने को मिल रही है। हालांकि आज का दिन दिल्ली वासियों के लिए काफी अहम रहने वाला है। क्योंकि देश में हो रहे आम चुनाव के छठे चरण का मतदान आज ही हो रहा है। इसी दौरान राजधानी की सभी 7 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम के 5 बजे तक मतदान किया जाना है।
शनिवार को झुलसाने वाली गर्मी के बीच मतदाताओं की कड़ी परीक्षा है। इसके साथ ही गर्म हवाएं भी दिन के समय में लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रही हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मतदान पर भी गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि उम्मीदवारों और नेताओं का ये बड़ा इम्तिहान है।
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके साथ ही 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने के अनुमान हैं। वहीं IMD ने गर्मी और लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में तापमान 30 मई तक 44 से 45 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में भी गर्मी से लोग परेशान हैं।
बंगाल की खाड़ी से उठेगी हवा
लोगों को सतर्क रहने को कहा है। मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 मई को पूर्वी और उत्तरी बिहार के जिलों पर आंधी तूफान वाली तेज हवा के साथ, मेघगर्जन और बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में तेज हवाएं चलती रहेंगी।
बंगाल की खाड़ी से आने वाली नर्म हवाएं पूर्वी हवाओं की तरह वातावरण में नमी बढ़ाती है। इसी कारण से लू और गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। इसी वजह से कई जिलों में बारिश भी हो रही है। बीते शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 के निचे ही दर्ज किया गया था। हालांकि अब बंगाल से आने वाले इस तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।