होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

VIDEO: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कार्यकर्ता को मारा थप्पड़, बीजेपी ने किया कटाक्ष, जानें क्या था मामला

वीडियो को भाजपा के कई सोशल मीडिया हैंडल द्वारा साझा किया गया है। जिसमें अपने कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार के लिए कांग्रेस पर कटाक्ष किया गया है
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: May 05, 2024 22:22 IST
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (PTI PHOTO)
Advertisement

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें उन्हें शनिवार को हावेरी में एक चुनावी रैली के दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता को थप्पड़ मारते देखा जा सकता है। वीडियो को भाजपा के कई सोशल मीडिया हैंडल द्वारा साझा किया गया है। जिसमें अपने कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार के लिए कांग्रेस पर कटाक्ष किया गया है।

क्या है मामला?

यह वीडियो तब का है जब डीके शिवकुमार कर्नाटक के हावेरी में धारवाड़ से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार विनोदा असूती के लिए प्रचार करने के लिए एक चुनावी रैली का नेतृत्व करने पहुंचे थे।

Advertisement

क्लिप की शुरुआत उनके कार से बाहर निकलने से होती है और लोगों की भीड़ और कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें घेरे हुए हैं। इस दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता डिप्टी सीएम के काफी करीब पहुंच गया और उनकी पीठ पर हाथ रख दिया तभी शिवकुमार ने कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया. वीडियो में दिख रहे कांग्रेस कार्यकर्ता की पहचान अलाउद्दीन मनियार के तौर पर हुई है।

बीजेपी ने किया कटाक्ष

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "कर्नाटक के डीसीएम डीके शिवकुमार ने हावेरी के सावनूर शहर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नगर निगम सदस्य अलाउद्दीन मनियार को थप्पड़ मारा। यह पहली बार नहीं है जब डीके ने किसी पर हमला किया है। मुझे आश्चर्य है कि कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए काम क्यों करना चाहते हैं? उनके नेता उन्हें थप्पड़ मारते हैं, उन्हें अपमानित करते हैं, उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं देते।" इस मामले पर कांग्रेस की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Advertisement

कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से बची हुई 14 सीटों पर मतदान 7 मई को होगा। इस बार बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने राज्य में काफी प्रचार किया है।

Advertisement
Tags :
Congressdk shivakumar
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement