scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

पंजाब में AAP को झटका, जालंधर कैंट से पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ बीजेपी में हुए शामिल

Jagbir Singh Brar joins BJP: जालंधर कैंट से पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
Written by: Suraj Tiwari
नई दिल्ली | Updated: May 21, 2024 12:45 IST
पंजाब में aap को झटका  जालंधर कैंट से पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ बीजेपी में हुए शामिल
Jagbir Singh Brar joins BJP
Advertisement

लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जालंधर कैंट से पूर्व विधायक रहे जगबीर सिंह बराड़ आप छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसकी संभावना काफी दिनों से थी।

Advertisement

जगबीर सिंह बराड़ काफी समय से पार्टी से नाराज बताए जा रहे थे। बराड़ की नाराजगी को लेकर बताया जा रहा है कि बीते दिनों हुए उपचुनाव के दौरान वह शिरोमणि अकाली दल (शिअद) छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन किए थे। ज्वाइनिंग के बाद बराड़ को पार्टी ने कोई जिम्मेदारी नहीं दी थी। जो मुख्य वजह बताया जा रहा है। बराड़ अकाल दल की सरकार के समय जालंधर कैंट से विधायक थे।

Advertisement

पंजाब में लोकसभा चुनाव चुनाव को लेकर मतदान 1 जून को होना है। अंतिम चरण के मतदान को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ आप और विपक्षी पार्टी कांग्रेस, शिअद और बीजेपी अपना जोर लगा रही हैं। जालंधर से जहां एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वहीं आप ने पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू को प्रत्याशी बनाया है। जबकि शिअद ने पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह कायपी तो बीजेपी ने जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू पर दांव लगाया है।

बराड़ के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इससे बीजेपी को फायदा पहुंचेगा। क्योंकि जालंधर से मौजूदा सुशील कुमार रिंकू आप के टिकट पर चुनाव जीते थे। इस वजह से बीजेपी को चुनाव में बराड़ से उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो