होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

हाथरस कांड में बड़ा खुलासा, हादसे के बाद 4.35 बजे ही स्विच ऑफ हो गया था बाबा का मोबाइल, जानें किसे किया था आखिरी कॉल

हादसे हादसे में सत्संग कर्ता भोले बाबा से जुड़ी कुछ अहम जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। हादसे के बाद बाबा ने आखिरी बार तीन लोगों से मोबाइल पर बात की थी। जिसके बाद से ही मोबाइल फोन ऑफ है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: July 04, 2024 12:54 IST
हाथरस हादसे में भोले बाबा से जुड़ी कई बड़ी जानकारी पुलिस को मिली है।
Advertisement

हाथरस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई है। जिस सत्संग में यह हादसा हुआ उस सत्संग को करने वाले नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जिसमें पता चला है कि हादसे के बाद भोले बाबा ने किसी से मोबाइल पर बात की। जिसको लेकर पुलिस को कई अहम सुराख मिले हैं।

बाबा घटना स्थल से मंगलवार दोपहर करीब 1:40 पर निकल गया था। जिसके बाद बाबा की सत्संग आयोजकों और अन्य लोगों से लगातार बातचीत होती रही। बाबा का अंतिम लोकेशन दोपहर 3 बजे से 4:35 तक मैनपुरी स्थित उसके आश्रम में मिला। इस दौरान बाबा ने 3 नंबरों पर बात की। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बाबा का मोबाइल रिकॉर्ड चेक किया जिसमें पता चला कि बाबा को दोपहर 2.48 बजे सत्संग आयोजक देव प्रकाश मधुकर का कॉल आया था।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच भगदड़ के बाद हुई घटना को लेकर बातचीत हुई। दोनों के बीच बात करीब 2 मिनट 17 सेकंड तक की हुई थी। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी में बाबा के अंतिम लोकेशन मैनपुरी स्थित आश्रम की है। जहां बाबा ने तीन लोगों से बात की। जिसमें पहला नंबर महेश चंद्र का था। जिससे बाबा की करीब 3 मिनट बात हुई थी। इसके बाद दूसरा नंबर संजू यादव का है। बाबा ने संजू यादव से मात्र 40 सेकंड ही बात की। जबकि इसके बाद सत्संग आयोजन देव प्रकाश मधुकर की पत्नी रंजना से तीसरी कॉल पर बात की। इस दौरान बाबा 11 मिनट 33 सेकंड तक बात हुई।

घटना के बाद शाम 4.35 बजे बाबा का फोन ऑफ हो गया। इसके बाद से बाबा की तलाश में पुलिस करीब 8 जगहों पर दबिश दे चुकी है। बाबा को खोजने के लिए 40 से अधिक पुलिस कर्मियों की टीम गठित की गई है। बाबा को खोजने के लिए हरियाणा या फिर दिल्ली भागने की शंका को लेकर सभी टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

Advertisement
Tags :
hathras caseUP NewsUP police
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement