scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'दिल्ली की मंत्री आतिशी की भूख हड़ताल खत्म...', AAP नेता संजय सिंह ने बताई वजह, बोले-अब हम संसद में करेंगे विरोध

आप सांसद संजय सिंह ने बताया, 'आतिशी को सुबह 3.30-4 बजे एलएनजेपी के आईसीयू में भर्ती कराया गया… वह अभी भी आईसीयू में हैं…।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
नई दिल्ली | Updated: June 25, 2024 12:05 IST
 दिल्ली की मंत्री आतिशी की भूख हड़ताल खत्म      aap नेता संजय सिंह ने बताई वजह  बोले अब हम संसद में करेंगे विरोध
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी अस्पताल में भर्ती। (Photo: X/@AAP)
Advertisement

हरियाणा से दिल्ली के लिए पानी छोड़ने की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठीं पार्टी नेता और जल मंत्री आतिशी की तबियत काफी खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि उनके स्वास्थ्य को देखते हुए अनशन खत्म कर दिया गया है। संजय सिंह ने कहा, "आतिशी की तबीयत बहुत खराब हो गई थी, पहले उनका ब्लड शुगर लेवल 43 आया, फिर जब चेक किया गया तो 36 आया और उसके बाद डॉक्टर ने कहा कि उनकी जान को खतरा है, हालत बहुत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ेगा।"

Advertisement

पांच दिन से अनशन पर थीं जलमंत्री आतिशी

संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें रात में ही एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। आतिशी को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, "मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं। वह 5 दिन से भूख हड़ताल पर थीं। अब (विरोध) बंद कर दिया गया है, लेकिन विरोध के और भी तरीके हैं, मैं प्रधानमंत्री को पत्र भी लिख रहा हूं और संसद में भी यह आवाज उठाऊंगा…।"

Advertisement

आप सांसद संजय सिंह ने बताया, "आतिशी को सुबह 3.30-4 बजे एलएनजेपी के आईसीयू में भर्ती कराया गया… वह अभी भी आईसीयू में हैं…। हम प्रधानमंत्री को दिल्ली का पानी छोड़ने के लिए पत्र भी लिख रहे हैं… अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म की जा रही है लेकिन हम संसद में अपनी आवाज उठाएंगे…।"

उन्होंने कहा, "जल मंत्री आतिशी की एकमात्र मांग थी कि दिल्ली का पानी उसे दिया जाए जो 28 लाख लोगों के लिए पर्याप्त होगा… हरियाणा सरकार से 613 एमजीडी पानी का समझौता हुआ है। चुनाव नतीजों के बाद 3 सप्ताह से अधिक समय से दिल्ली को 100 एमजीडी कम पानी मिल रहा है… उन्होंने हरियाणा सरकार, एलजी सक्सेना से बात की और पीएम मोदी को पत्र लिखा, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई… अगर हमें कोटे के अनुसार पानी नहीं मिलेगा, तो हम पानी कैसे देंगे?…"

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो