होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Delhi NCR Weather: गर्मी और उमस ने दिल्ली वासियों का जीना किया मुहाल, जानें वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम

Delhi NCR Weather Update Today, Aaj Aur Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि पूर्वी हवा ने कुछ राहत जरूर दी है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: May 24, 2024 08:36 IST
Weather
Advertisement

Delhi NCR Weather: देश के साथ-साथ राजधानी दिल्ली में भी गर्मी का असर पूरी तरह दिखने लगा है। पारा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालांकि पूर्वी हवा ने लोगों को राहत जरूर दी है। लेकिन गर्मी के साथ ही उमस ने लोगों को और ही परेशान कर रखा है। हालांकि इस हवा से लोगों को थोड़ा बहुत ही आराम मिला है। साथ ही तापमान में गिरावट भी हुई है। फिर भी नमीं की मात्रा बढ़ने से उमस बढ़ गई है।

गुरुवार के दिन में लगी पूर्वी हवा ने लोगों को राहत दी है। हालांकि अभी हवा पूर्वी के साथ ही पूर्वी-दक्षिणी-पूर्वी हो गई है। लेकिन गर्मी की वजह से गर्म रातों ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। इस गर्मी के पीछे न्यूनतम तामपान का सामान्य से 4 डिग्री ऊपर होने के वजह से है। दिन में जहां लू चल रही है। वहीं दिन का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा है।

Advertisement

नजफगढ़ का न्यूनतम तापमान 32.9 डिग्री और पीतमपुरा में 32.5 डिग्री रहा। वहीं दिन का अधिकतम तापमान भी नजफगढ़ का ही रहा। जहां 42.4 डिग्री तापमान रहा। जबकि वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया।

वोटिंग के दिन तापमान रहेगा कम

कल यानी 25 मई को राजधानी में लोकसभा चुनाव का मतदान होना है। ऐसे में शनिवरा को दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जानें का अनुमान था लेकिन हवा चलने की वजह से यह तापमान 44 डिग्री तक ही रहने का अनुमान है। ऐसे में लोगों कुछ राहत मिलने वाली है।

गर्मी का कहर, राजस्थान में 6 लोगों की मौत

वहीं मरुस्थली प्रदेश राजस्थान में तो भयानक गर्मी देखने को मिल रही है। पाकिस्तान से सटे बाड़मेर जिले में तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में गर्मी का आलम कुछ ऐसा है कि गर्मी के कहर से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं गुरुवार को ही गर्मी के चलते 3 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में लू को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है।

Advertisement
Tags :
delhi-weather
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement